रुद्रपुरः प्रतापपुर में मना भगवान बलराम जयंती महोत्सव! भारतीय किसान संघ ने पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, धरती के संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

रुद्रपुर। किसानों के देवता भगवान बलराम जयंती महोत्सव के मौके पर भारतीय किसान संघ ऊधम सिंह नगर द्वारा ग्राम प्रतापपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों द्वारा विधि विधान से हलधर पूजन किया गया। वहीं जल, रोली और पुष्प अर्पित कर भगवान श्री बलराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आज का दिन खेती के देवता भगवान बलराम की पूजा करने का दिन है। यह दिन हमें उनकी जीवनशैली और कृषि के प्रति उनकी निष्ठा को याद करने का अवसर देता है। कहा कि भगवान बलराम का हल और उनका बैल जीवन में परिश्रम और संतुलन का प्रतीक है। वे हमें सिखाते हैं कि कठिन परिश्रम और धैर्य से हम बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं और अपनी फसल को सुनहरा बना सकते हैं। इस दौरान उन्होंने खेती में समृद्धि के लिए प्रार्थना की और संकल्प लिया कि अपनी खेती को और बेहतर बनाएंगे, नई तकनीकों का उपयोग करेंगे और अपनी धरती मां का संरक्षण करेंगे। इस दौरान कृष्ण कांत तिवारी, धर्मेंद्र शाही, ओपी सिंह, विकास तिवारी, अनिल कुशवाहा, राम प्रताप सिंह, अभय सिंह, प्रेम नारायण श्रीवास्तव, पंडित सुनील शास्त्री, मुन्ना तिवारी, विजय बहादुर शाही, सोनू श्रीवास्तव, त्रिगुणानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।


Spread the love