शरीर में दिखे ये लक्षण,तो हो सकती है कैल्शियम की कमी, क्या वजह है

Spread the love

नैनीताल ::- हड्डियों का 70 प्रतिशत हिस्सा कैल्शियम फॉस्फेट से बना होता है इसलिए डाइट में कैल्शियमयुक्त आहार लेना चाहिए जिससे हड्डियों को मजबूत रखा जा सके। खानपान की बदलती आदतों की वजह से लोगों के शरीर में हेल्दी फूड नहीं पहुंच पाता। जिस कारण समय से पहले ही हड्डियों की समस्या होने लगती है। सबसे ज्यादा ये परेशानी महिलाओं को होती है। 30 की उम्र के बाद उन्हें बीमारियां घेरने लगती हैं। यदि कैल्शियम की कमी बहुत ज्यादा हो जाए तो समय से पहले गठिया,ऑस्टियोपीनिया, ऑस्टियोपोरोसिस और हाईपोकैल्शिमिया जैसी परेशानियां होने लगती हैं।


कैल्शियम शरीर के लिए बहुत जरूरी है। हड्डियों को मजबूत बनाने,नसों,ब्लड,मांसपेशियों और दिल की कमजोरी दूर करने के लिए भी कैल्शियम जरूरी है। शरीर में हड्डियों और दांतो में 99 प्रतिशत कैल्शियम होता है और 1 प्रतिशत खून और मांसपेशियों में होता है। बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाएं और 40 के पार वाली महिलाओं में कैल्शियम की कमी होने लगती है। इसलिए खाने पीने का सही से ध्यान रखने की जरूरत है।

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर और दर्द होने लगता है जिसमें शुरुवाती दौर में पता चल जाए तो समय से इलाज हो सकता है। जिसमें कुछ लक्षण दिखने लगते है। कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है। याददास में भी कमी आ जाती है। शरीर सुन्न होने लगता है और हाथ-पैरों में झनझनाहट होने लगती है। दांत कमजोर हो जाते हैं।कैल्शियम की कमी से ब्लड क्लॉटिंग भी होने लगती है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *