![](https://samachaar24x7india.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
रुद्रपुर। रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवा भाजपा नेता द्वारा चाकू से गोद कर अपने पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में पड़े व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र आजाद नगर की है। जहां युवा भाजपा नेता दीपक राठौर द्वारा अपने पिता तोताराम राठौर की हत्या की है। मृतक तोता राम अपने दो पुत्रों के साथ रहता था। मृतक का छोटा पुत्र पिछले काफी समय से बीमार है। मध्य रात्रि करीब दो बजे तोता राम का बड़ा पुत्र दीपक राठौर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर दीपक ने पिता को चाकू से गोद डाला और फिर खुद ट्रांजिट कैम्प थाने पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने लहूलुहान हालत में पड़े तोताराम को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तोताराम को मृत घोषित कर दिया। रुद्रपुर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया की युवक के द्वारा अपने पिता की हत्या की गई है। पुलिस जांच कर रही है, आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है।