सनसनीखेजः पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट! फिर चार दिन तक लाश के साथ रहा, बदबू आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

Spread the love

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को घर में ही रखे रहा। इसके बाद जब लाश से बदबू आने लगी तो पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने घर से शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, मसूरी थाना क्षेत्र के मिसल गढ़ी इलाके में पुलिस को एक घर में महिला की लाश होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घर के अंदर बिस्तर पर एक महिला का शव पड़ा था। शव करीब 4 दिन पुराना था, जो गलने लगा था और बदबू आने लगी थी। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी भारत मूल रूप से हापुड़ के गांव दरियापुर का रहने वाला है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सुनीता नाम की महिला 3 साल पहले उसके संपर्क में आई थी। इसके बाद से दोनों साथ रहने लगे थे। सुनीता के पहले पति मानसिंह की साल 2012 में मौत हो गई थी। करीब 1 साल पहले दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों की ये दूसरी शादी थी। आरोपी भारत का उसकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। भारत को उसकी पहली पत्नी कुछ दिन पहले मिली थी और उससे खर्चा मांगने लगी थी। भारत ने कुछ रुपये पहली पत्नी को दिए थे। इस बात की जानकारी भारत की दूसरी पत्नी सुनीता को हो गई। इसी बात को लेकर भारत और सुनीता के बीच विवाद होने लगा।


Spread the love