देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों के लिए 19 से 23 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और टिहरी में 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार, पौड़ी और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पूर्वानुमान के अनुसार 21 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर जिलों में भारी वर्षा का खतरा बना रहेगा। वहीं 22 और 23 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पर्वतीय जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा भी बना रहेगा। लगातार हो रही बारिश का असर राज्य के कई पर्वतीय इलाकों में दिखाई देने लगा है। विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं के कारण सड़कें बाधित हुई हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, नदी-नालों के किनारे जाने से बचने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है। साथ ही सभी संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending
केलाखेड़ा नगर पंचायत में कथित फर्जीवाड़े का मामला गरमाया! डीएम से आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सेवा समाप्त करने की मांग
क्या QDENGA डेंगू से बचा सकती है? जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं
सावन के पहले सोमवार पर आस्था का अनूठा संगम: उफनती अलकनंदा ने किया कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक, जयकारों से गूंजी केदारघाटी
राज्यपाल से मिलीं सीता सोरेन: हेमंत सरकार पर लगाया संथाल से सौतेले व्यवहार का आरोप, कहा-जनता जाग चुकी है, 2029 में होगा बदलाव'
खूंटी में लोहे के रथ को धक्का देना पड़ा महंगा, दो बच्चों की मौत से हड़कंप, छह झुलसे
अल्पसंख्यक कल्याण प्राधिकरण के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंचेगा आधुनिक शिक्षा का संदेश
बेटी की बात सुनकर माता-पिता के उड़े होश, रामनगर के प्रतिष्ठित स्कूल का शिक्षक हुआ नामजद
CJP प्रदर्शन: संसद की सुरक्षा अभूतपूर्व स्तर पर बढ़ाई गई