यूं तो सोशल मीडिया पर हर रोज अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर जहां लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे, वहीं नसीहत भी दे रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसी शादी की तस्वीर सामने आई, जिसे देख लोग कहने लगे कि ये शादी हो रही या मजाक। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें यह देखा जा सकता है कि मंडप में बैठे पंडित जी शादी की रस्मों का मंत्र पढ़ रहे हैं। वहीं, दूल्हे राजा का पूरा ध्यान लूडो खेलने में लगा हुआ है। तस्वीर देख यह साफतौर पर कहा जा सकता है कि यह खेल शादी के मंडप में खेला जा रहा है। एक तरफ जहां शादी के रस्मों को निभाया जा रहा, वहीं, दूसरी तरफ दूल्हा लूडो खेलने में मस्त है। उसका पूरा ध्यान अपनी पीली गोटी पर है। जिसके साथ वह अपनी चाल चल रहा है। इसी दौरान दूल्हे राजा की तस्वीर किसी व्यक्ति ने खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
वायरल हो रही इस तस्वीर को देख इंटरनेट की जनता भड़क गई और कमेंट कर दूल्हे और उसके परिजनों को खरी-खोटी सुनाने लगी। लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - क्या मजाक चल रहा है। शादी हो रही या फिर लूडो खेला जा रहा। कुछ लोगों ने तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए मजेदार कमेंट भी किए हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा - शादी तो होती रहेगी लेकिन लूडो बहुत जरूरी है। इस तस्वीर को सोशल साइट एक्स पर @Muskan_nnn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है - भाई की अपनी प्राथमिकताएं हैं। तस्वीर के शेयर किए जाने के बाद इसे अब तक 462.2k व्यूज और 10 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
Trending
विधानसभा चुनाव से पहले 'जेन-जी' को साधने में जुटी धामी सरकार, 2 लाख युवाओं को जोड़ने के लिए खेल महाकुंभ का आगाज
उत्तराखंड के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही भाजपा,एसआईआर के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या
रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पर किसानों का हल्लाबोल: दूसरे दिन भी डटे रहे भाकियू कार्यकर्ता, नेताओं को मंच देने से इनकार
राहुल गांधी पर सीएम धामी का तीखा हमला: बोले–सामंतवादी सोच और हताशा में डूबा विपक्ष
BKU नेताओं का दावा, हाथ-पैर बांधकर की गई कथित पिटाई
iPhone EMI को लेकर बहस छत्रपति संभाजीनगर के परिवार के लिए बनी बड़ी त्रासदी
देहरादून में प्रकट हुए 20 कुंतल के 'बाबा बर्फानी': पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,देर रात तक हुए दर्शन
उत्तराखंड की प्राइम सरकारी संपत्तियों पर निजी निवेश की तैयारी,पीपीपी मॉडल से बदलेंगे होटल-गेस्ट हाउस
हद है! इधर चल रही थी ‘सात फेरों’ की तैयारी! उधर ‘लूड़ो’ खेलने में मस्त था ‘दूल्हा’, जानें सोशल मीडिया पर तस्वीर देख क्यों भड़के लोग?
- by Admin
- Nov 30, 2024