नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आज उस समय सनसनी फैल गयी, जब कलेक्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कार के अंदर बरामद हुआ। अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि कार पार्किंग में खड़ी थी तभी गोली चलने की आवाज आई। जैसे ही गोली की आवाज सुनाई दी, लोग मौके की तरफ भागे। लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले ही सिर पर गोली लग चुकी थी। पार्किंग संचालक ने इसकी सूचना अधिवक्ताओं व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की, जिसमें अधिवक्ता के हाथ में पिस्टल मिली। वहीं कार के डैशबोर्ड से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में अधिवक्ता ने अपनी गंभीर बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने अपने पत्र में कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी से पत्नी का ख्याल रखने की अपील भी की है। ताकि वह कोई गलत कदम न उठाएं। हालांकि पुलिस ने अभी तक सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
Trending
मीरा रोड हिंसा: इनकार के बाद गार्ड्स बने निशाना
ओडिशा घटना ने ग्रामीण बैंकिंग सिस्टम की खामियां उजागर कीं
उत्तराखंड में विशेष हीट वेव प्लान लागू
वेतन रिकवरी मामले में उत्तराखंड सरकार को झटका
मुख्य आरोपी को जमानत से जांच पर फिर फोकस
देवभूमि में पर्यटन की आड़ में परंपराओं का कत्ल: मरचूला में शवदाह स्थल पर शादी की रस्मों ने मचाया बवाल
अल्मोड़ा शादी विवाद: वायरल वीडियो के बाद प्रशासन की जांच
महिला आरक्षण लागू करने की समयसीमा पर उत्तराखंड में गरमाई बहस