बागेश्वर। बागेश्वर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नरगोड़ी (नरगवाड़ी) गांव में एक भतीजे ने खून के रिश्ते को तार-तार करते हुए अपने ही सगे चाचा और चाची की लोहे की रॉड से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वारदात देर रात की बताई जा रही है। गांव के ही युवक गोविंद बल्लभ खोलिया का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आवेश में आकर गोविंद ने अपने चाचा पूरन चंद्र खोलिया और चाची भगवती देवी पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद एक अन्य महिला ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। बैजनाथ के कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। प्राथमिक जांच में मामला आपसी पारिवारिक विवाद का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
Trending
सीएम धामी का कांग्रेस पर वार: जब सत्ता में थे तब घोटाले किए, अब फैला रहे हैं भ्रम और अराजकता
उत्तराखंड: धामी सरकार ने खींची प्रगति की बड़ी लकीर,28 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था और 20 लाख प्रतिव्यक्ति आय का लक्ष्य
मानसून ब्रेक के बाद पर्यटकों के लिए खुलेंगे पार्क के द्वार, जंगल और हाथी सफारी का उठा सकेंगे लुत्फ
काठमांडू से 150 किमी दूर फेरिचे में विमान हादसा, घायल यात्रियों का इलाज जारी
नैनीताल ब्रेकिंग: शादी की बारात से पहले मातम, रामनगर हाईवे पर तेज टक्कर से महिला की मौत
ड्राइवर था नशे में टल्ली, 55 किमी तक पहाड़ी मोड़ों पर जोखिम में रही 28 यात्रियों की जान
उत्तराखंड: सुबह की पहली किरण के साथ केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश शुरू
उत्तराखंड के ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में बिछड़ेगा सड़कों का नया जाल: पीएमजीएसवाई-चौथे चरण के तहत 528 सड़कों व 19 पुलों के प्रस्तावों को मिली गति
चाचा-चाची की हत्या से बागेश्वर में दहशत, महिला की गवाही और पुलिस जांच पर टिकी निगाहें
- by Admin
- Nov 02, 2026