नई दिल्ली। दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। बताया जाता है कि ज्यूरिख जा रहे स्विस एयर के विमान के लेफ्ट लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देख पायलट ने टेक-ऑफ को बीच में ही रोक दिया। इसके बाद हवाई अड्डे पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकालने के दौरान हुई अफरा-तफरी में चार लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार विमान रनवे पर उड़ान भरने ही वाला था कि अचानक विमान के बाएं लैंडिंग गियर से गहरा धुआं उठता दिखाई दिया। चालक दल ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए टेक-ऑफ रद्द कर दिया। विमान के सभी 7 एग्जिट गेट खोल दिए गए और यात्रियों को स्लाइडर के जरिए बाहर निकाला जाने लगा। मौके पर तुरंत टीएफटी फायर टेंडर्स को रवाना किया गया ताकि किसी भी तरह की आग पर काबू पाया जा सके। विमान में सवार कुल 232 लोगों में से 227 को सुरक्षित निकालकर डायल के विशेष रिसेप्शन सेंटर में शिफ्ट किया गया। निकासी की इस प्रक्रिया के दौरान 4 यात्री घायल हो गए। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक का उपचार एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में ही किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डायल ने क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर और मल्टी एजेंसी रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया था।
Trending
कानूनी विशेषज्ञों की राय: हाईकोर्ट का फैसला हाइड्रो पावर क्षेत्र में निवेश को करेगा और अधिक प्रोत्साहित
नारी शक्ति वंदन अधिनियम अपडेट: भाजपा का संकल्प, हर संवैधानिक मंच पर विपक्ष के खिलाफ लाएगी निंदा प्रस्ताव
विपक्ष का इवेंट मैनेजमेंट का आरोप: कांग्रेस ने सदन में मांगा महिला सुरक्षा पर ठोस जवाब
भीमताल में गिरफ्तारी की मांग तेज: भाजपा और हिंदू संगठनों ने पुलिस को दिया 24 घंटे का समय
उत्तराखंड की नई लाइफलाइन: दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से पर्यटन और आर्थिकी को मिलेगी एक नई दिशा
देहरादून न्यूज: विधानसभा सत्र में महिला सुरक्षा के आंकड़ों के साथ सरकार की घेराबंदी करेंगे कांग्रेसी विधायक
लक्सर में खूनी खेल की कोशिश: कार की खिड़की में लगी गोली, मौत के मुंह से वापस लौटे पांच
लगातार चोरी से किच्छा में डर और गुस्सा दोनों बढ़े