नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग लगातार बढ़ती जा रही है। इस युद्ध के बीच ईरान के मिनाब से उस समय एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, जब यहां एक स्कूल पर हमला हुआ। इस हमले में 160 से ज्यादा स्कूली बच्चियों की मौत हो गई। आज इन बच्चियों के लिए जनाजे की नमाज पढ़ी गई और उन्हें दफन किया गया। ईरान में आज जब एक साथ कतार में इन बच्चियों के ताबूत रखे गए तो पूरा शहर मातम में डूब गया। जनाजे की नमाज के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए। मिनाब शहर में ही सामूहिक जनाजे की नमाज अदा की गई। शहर के मुख्य मैदान और आसपास की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। इस दौरान एक साथ इन बच्चियों का जनाजा निकला। इसके बाद इन बच्चियों के लिए नमाज-ए-जनाजा पढ़ी गई और शवों को दफनाया गया। स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी लोग अंतिम विदाई में शामिल होने पहुंचे। बता दें कि ईरान के दक्षिणी प्रांत होर्मोजगान के मिनाब में 28 फरवरी को स्कूल पर हमला हुआ था, जिसमें 165 बच्चियों की मौत हो गई। आज इन बच्चियों का जनाजा एक साथ निकला और उन्हें अंतिम विदाई दी गई। स्कूल परिसर पर हुए हमले में इमारत का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बचाव दल ने घंटों मलबा हटाने का अभियान चलाया। राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद मृतकों की संख्या 165 बताई गई, जिनमें अधिकांश प्राथमिक कक्षा की छात्राएं थीं। जनाजे के दिन मिनाब शहर में बाजार बंद रहे। शोक में डूबे नागरिकों ने काली पट्टियां बांधकर विरोध दर्ज कराया। कई जगहों पर शांति मार्च निकाले गए। मस्जिदों में विशेष दुआएं की गईं। सरकारी सूत्रों के अनुसार स्कूल परिसर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अन्य शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस हमले ने न केवल मिनाब बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया है।
Trending
धार्मिक पर्यटन और राजनीति का मेल: अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों के बहाने शाह साधेंगे उत्तराखंड के वोटरों का मन
वनीकरण और पर्यावरण संतुलन के लिए उत्तराखंड सरकार का 339 करोड़ का विजन, भविष्य की पीढ़ी को मिलेगा लाभ
ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर बुझाई पिकअप की आग, दर्रारीट के पास समय रहते टली जनहानि
ज्वालापुर हरिद्वार में मैकेनिकल यूनिट गंगा पर ₹4.49 करोड़ का बोझ, यूपीसीएल ने मांगा बकाया भुगतान
उत्तराखंड चारधाम न्यूज़: हेली कंपनियों पर मंदिर समिति का बकाया, थंबी और शिवभोले एविएशन रडार पर
चंद्र ग्रहण और ज्वार-भाटा: वैज्ञानिक नजरिया
ईमलीखेड़ा नगर पंचायत में लीगेसी वेस्ट निपटान को सरकारी वित्तीय समर्थन
मिनाब में आंसुओं के बीच 165 छात्राओं को दी गई अंतिम विदाई