नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान में बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए अपने लापता पायलट को खोज निकाला है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने एक लंबी पोस्ट में बताया है कि अमेरिका ने अपने इतिहास का एक सबसे मुश्किल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया है। बता दें कि हाल ही ईरान ने अमेरिका के फाइटर जैट को गिराया था, जिसके बाद से ही पायलट लापता चल रहा था। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की तरफ से भीषण गोलीबारी की वजह से रेस्क्यू करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन अमेरिका ने अपने पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस बारे में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने इतिहास के सबसे साहसी सर्च ऑपरेशनों में से एक को पूरा किया है। यह ऑपरेशन हमारे एक बहादुर क्रू मेंबर अधिकारी के लिए था। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब वो पूरी तरह सुरक्षित है। ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका कभी भी अपने बहादुर सैनिकों को पीछे नहीं छोड़ता है। उनके मुताबिक रेस्क्यू किए गए पायलट को थोड़ी चोटें हैं, लेकिन वो कुछ दिनों में ठीक हो जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात पर भी जोर दिया है कि अमेरिका ने ईरान को पूरी तरह खत्म कर दिया है, उसकी वायु क्षमता अब समाप्त हो चुकी है, हर तरफ अमेरिका का ही दबदबा है। ऑपरेशन को लेकर भी ट्रंप ने कुछ बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने पायलट को रेस्क्यू करने के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने कहा कि एक बार फिर साबित हो चुका है कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना मौजूद है।
पायलट कैसे हुआ लापता?
बता दें कि शुक्रवार को अमेरिकी फाइटर प्लेन को ईरान ने निशाने पर लिया था। उस हमले के बाद एक पायलट तो सुरक्षित बाहर निकल गया, लेकिन दूसरा लापता बताया गया। बाद में ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गलिबाफ ने इस घटना को एक टर्निंग प्वाइंट करार दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन की बात करने वाला अमेरिका अब पायलटों के शिकार तक सिमट गया है।
Trending
6 अप्रैल से शुरू होगा जनगणना कर्मियों का महा-प्रशिक्षण: तहसील स्तर पर मास्टर ट्रेनर देंगे तकनीकी जानकारी
मेरठ खबर: तलाक के बाद पिता बने बेटी का मजबूत सहारा
श्रद्धालुओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं: हरिद्वार-ऋषिकेश में शहरी विकास के लिए धामी सरकार का बड़ा कदम
सीओ विकास पुण्डीर का बयान: केदारनाथ यात्रा के दौरान पुलिस बल को रसद और आवास की नहीं होगी कमी
बंगांव उत्तर से अशोक कृतानिया के लिए धामी का रोड शो: बंगाल चुनाव में उत्तराखंड मॉडल की होगी चर्चा
मुख्यमंत्री धामी का विजन: सड़क नेटवर्क सुदृढ़ करने के प्रयासों को केंद्र सरकार से मिली नई गति
एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा की मुस्तैदी: कठिन परिस्थितियों में खाई से युवक का शव बाहर निकालकर मिसाल पेश
गौलापार होटल में हुई थी सुखवंत सिंह की मौत: एसआईटी ने कोर्ट को सौंपी 58 गवाहों की लंबी सूची