• Latest
  • Trending

हेल्थ वेबिनार में बोले PM मोदी:’वन इंडिया, वन हेल्थ’ से पूरे देश में मिलेंगी एक जैसी स्वास्थ्य सेवाएं, आयुर्वेद की भूमिका पूरी दुनिया मान रही

February 26, 2022

तूना बोठा मोटर मार्ग पर अतिक्रमण व आए दिन लग रहे जाम की शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम मयूर दीक्षित में मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

February 4, 2023

यहां कलयुगी बेटे ने पहले मां को किया आग के हवाले, अब पिता को भी दे रहा जान से मारने की धमकी

February 4, 2023

अमूल ने दूध के दामों में फिर की बढ़ोतरी, नई कीमतों की देखे लिस्ट लिंक पर

February 4, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को बंगलूरू में तीन दिवसीय भारत ऊर्जा सप्ताह का करेंगे उद्घाटन

February 4, 2023

गदरपुर पुलिस की अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही, गुलरभोज क्षेत्र से 75 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरणों के साथ 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

February 3, 2023

असम पुलिस ने राज्य भर में बाल विवाह से सम्बंधित 1800 लोगों को किया गिरफ्तार

February 3, 2023

लड़की से चैट करने पर 20 वर्षीय युवक की डंडों से पीटकर कर दी निर्मम हत्या, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

February 3, 2023

एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी से कालीकट आ रही फ्लाइट के इंजन में लगी आग

February 3, 2023

मसूरी देहरादून मार्ग में देर रात एक मर्सिडीज कार में लगी अचानक आग, जलकर हुई खाक

February 2, 2023

बजट 2023 ! भाजपा ने कहा यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को देगा गति,विपक्ष बोला- बजट में गरीबों के लिए कुछ नही

February 2, 2023

बजट 2023 को लेकर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – करोड़ों विश्वकर्मा हैं इस देश के निर्माता

February 1, 2023

बजट 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए क्या महंगा और क्या सस्ता

February 1, 2023
Sunday, February 5, 2023
  • Login
Retail
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Samachaar Special
No Result
View All Result
Samachaar 24x7 India
No Result
View All Result

हेल्थ वेबिनार में बोले PM मोदी:’वन इंडिया, वन हेल्थ’ से पूरे देश में मिलेंगी एक जैसी स्वास्थ्य सेवाएं, आयुर्वेद की भूमिका पूरी दुनिया मान रही

by Nainika Gupta
February 26, 2022
in Health
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आम बजट-2022 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान PM मोदी ने कहा कि कोरोना टीकाकरण में को-विन जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हमारी डिजिटल तकनीक का लोहा पूरी दुनिया ने माना है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, कंज्यूमर और हेल्थकेयर प्रोवाइडर के बीच एक आसान इंटरफेस उपलब्ध कराता है। इससे देश में उपचार पाना और देना, दोनों बहुत आसान हो जाएंगे।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से देश में उपचार पाना और देना, दोनों बहुत आसान हो जाएंगे। इतना ही नहीं, ये भारत के क्वालिटी और अफॉर्डेबल हेल्थकेयर सिस्टम की ग्लोबल एक्सेस को भी आसान बनाएगा।

यह भी पढ़ें 👉

महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव में सहायक होगी सर्वावैक वैक्सीन, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

कोरोना के इस वैरिएंट ने बढ़ाई भारत की चिंता, वैक्सीन को भी कर सकता है बेअसर

वैक्सीनेशन मिशन के लिए देशवासियों को दी बधाई
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि सबसे पहले तो आप सभी को दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन मिशन को सफलतापूर्वक चलाने के लिए 130 करोड़ देशवासियों की तरफ से मैं बहुत बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन हो, फिट इंडिया मिशन हो, पोषण मिशन हो, मिशन इंद्रधनुष हो, आयुष्मान भारत हो, जल जीवन मिशन हो, ऐसे सभी मिशन को हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लेकर जाना है।

PM मोदी ने कहा कि आयुष की भूमिका तो आज पूरी दुनिया भी मान रही है। हमारे लिए गर्व की बात है कि WHO भारत में अपना विश्व में अकेला ग्लोबल सेंटर ऑफ ट्रेडिशनल मेडिसिन शुरू करने जा रहा है।

‘वन इंडिया, वन हेल्थ’ पूरे देश में एक जैसी सेवाएं
PM मोदी ने आगे कहा कि हमारा प्रयास है कि क्रिटिकल हेल्थकेयर सुविधाएं ब्लॉक स्तर पर हों, जिला स्तर पर हों, गांवों के नजदीक हों। इस इंफ्रास्ट्रक्चर को मैंटेन करना और समय-समय पर अपग्रेड करना जरूरी है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर और दूसरे सेक्टर्स को भी ज्यादा ऊर्जा के साथ आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि हम भारत में ऐसा हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना चाहते हैं, जो सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित न हो। ‘वन हेल्थ, वन अर्थ’ की स्प्रिरिट को हमें हिंदुस्तान में भी ‘वन इंडिया, वन हेल्थ’ के तहत दूर-दराज के क्षेत्र में भी समान स्वास्थ्य सेवाएं देनी हैं।

हेल्थ सेक्टर में तीन फैक्टर्स पर जोर
उन्होंने कहां कि जब हम हेल्थ सेक्टर में होलिस्टिक और इनक्लूशिवनेस की बात करते हैं तो, इसमें तीन फैक्टर्स का समावेश कर रहे हैं।

  • पहला- मोर्डन मेडिकल साइंस से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और ह्यूमन रिसोर्स का विस्तार।
  • दूसरा- आयुष जैसी पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति में रिसर्च को प्रोत्साहन और हेल्थकेयर सिस्टम में उसका एक्टिव इंगेजमेंट।
  • तीसरा- मोर्डन और फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से देश के हर व्यक्ति, हर हिस्से तक बेहतर और अफोर्डेबल हेल्थकेयर सुविधाएं पहुंचाना।

85 हजार से ज्यादा सेंटर हेल्थ सुविधा दे रहे
PM मोदी ने कहा कि प्राइमरी हेल्थकेयर नेटवर्क को सशक्त करने के लिए 1.5 लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है। अभी तक 85,000 से अधिक सेंटर रुटीन चेकअप, वैक्सीनेशन और टेस्ट्स की सुविधा दे रहे हैं। इस बार के बजट में इनमें मेन्टल हेल्थकेयर की सुविधा भी जोड़ी गई है।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हेल्थ सर्विस की डिमांड बढ़ रही है, उसके अनुसार ही हम स्किल्ड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार करने का भी प्रयास कर रहे हैं। इसलिए बजट में हेल्थ एजुकेशन और हेल्थकेयर से जुड़े ह्युमन रिसोर्स डेवलपमेंट के लिए पिछले साल की तुलना में बड़ी वृद्धि की गई है।

ShareSendTweet

Search news in news box

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • accident
  • business
  • Crime
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • Health
  • India
  • Law
  • Others
  • Politics
  • Samachaar Special
  • Sports
  • Uttrakhand
  • Viral Videos
  • World

सम्पर्क सूत्र

विकास पाठक
संपादक

पता : Pratappur, Gangapur Patia, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263148
दूरभाष : +91-9720124225
ई मेल : editorsamachaar24x7india@gmail.com
वेबसाइट : www.samachaar24x7india.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 samachaar24x7india.com

  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Samachaar Special

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In