Q. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 नवंबर , 2022 को राष्ट्रपति भवन में नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार किस वर्ष स्थापित किए गए थे?
Ans :- 1973
Q. हाल ही में मुक्केबाजी में अपना छठा एशियाई चैंपियनशिप का पदक किसने जीता?
Ans :- शिव थापा
Q. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने देश भर के स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में किस दिन ‘जनजातीय गौरव दिवस‘ मनाने की घोषणा की है?
Ans :- 15 नवंबर
Q. हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने NSA अजीत डोभाल, गीतकार प्रसून जोशी और तीन अन्य व्यक्तियों को कौन से सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है?
Ans :- उत्तराखंड गौरव सम्मान
Q. हाल ही में किस राज्य के शोधकर्ताओं ने 200 से अधिक साल के बाद मधुमक्खी की एक नई प्रजाति, एपिस करिनजोडियन की खोज की है?
Ans :- केरल
Q. हाल ही में स्वदेशी संचार आधारित ट्रेन नियंत्रण प्रणाली के विकास के लिए किस मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
Ans :- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Q. हाल ही में ग्लोबल सिस्टम ऑफ़ मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन का उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
Ans :- गोपाल विट्टल
Q. हाल ही में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने किस शहर में सबमर्सिबल प्लेटफॉर्म फॉर अकॉस्टिक कैरेक्टराइजेशन एंड इवैल्यूएशन सुविधा का हल मॉड्यूल लॉन्च किया।
Ans :- कोच्चि