(1) हाल ही में G-20 के एक आधिकारिक जुड़ाव समूह, भारत के नागरिक 20 के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Ans :- माता अमृतानंदमयी देवी
(2) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के किस शहर में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया?
Ans :- गांधीनगर
(3) हाल ही में जलवायु परिवर्तन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन किस राज्य में आयोजित किया गया?
Ans :- जम्मू-कश्मीर
(4) NSDC इंटरनेशनल और पेरडमन ने किस देश में कुशल भारतीय युवाओं और बाजार के अवसरों के बीच एक इंटरफेस बनाने के लिए साझेदारी की है?
Ans :- ऑस्ट्रेलिया
(5) हाल ही में राजस्थान के पुलिस महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Ans :- उमेश मिश्रा
(6) भारतीय नौसेना ने किस देश के साथ विशाखापट्टनम में 26-30 अक्टूबर 2022 तक SIMBEX के 29वें संस्करण का आयोजन किया है?
Ans :- सिंगापुर
(7) हाल ही में किस संस्थान ने ‘प्राथमिकता कवक रोगजनकों की सूची’ जारी की?
Ans :- विश्व स्वास्थ्य संगठन
(8) हाल ही में ‘पर्यावरण और सतत् विकास न्यायपालिका की भूमिका‘ और भारतीय न्यायपालिका के डिजिटलीकरण– न्याय संप्रेषण में इसका प्रभाव पर राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किसने किया?
Ans :- किरेन रिजिजू
(9) सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की शिकायतों को हल करने के लिए सरकार द्वारा कितने महीनों के भीतर शिकायत अपील समितियों का गठन किया जाएगा?
Ans :- 3 महीना