पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हाल ही में पंजाब में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसपर अब गायक मीका सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब के कई गायक है, जिन्हें दिन-प्रतिदिन धमकियां मिलती रहती हैं। मीका सिंह ने यह भी बताया कि उन्हें इस बात के लिए गिल्टी फील हो रहा है कि उन्होंने सिद्धू मूसेवाला से मुंबई शिफ्ट होने के लिए नहीं कही कहा।
मीका सिंह गायक मीका सिंह सिद्धू मूसेवाला के निधन से दुखी हैं। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के मारे जाने के बाद सोशल मीडिया पर भी अपना दुख व्यक्त किया था और पंजाब में कलाकारों को टारगेट किए जाने की भी बात कही थीl