नई दिल्ली। झारखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक बड़ा हादसा होने से कई लोगों की मरने की आशंका जताई जा रही है। हांलाकि अभी तक मौतों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसा झारखंड के धनबाद में हुआ है। बताया जा रहा है कि धनबाद के चिरकुंडा में डुमरीजोड़ में अवैध तरीके से खदान किया जा रहा था तभी अचानक खदान धंस गया। इस खदान की चपेट में 12 से अधिक लोग के फंसे होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि इनमें से कई लोगों की मौत हो गयी है, हांलाकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है फिलहाल रेस्क्यू अभियान चलाकर खदान में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी धनबाद ऐसे हादसे हो चुके हैं। विगत 1 फरवरी 2022 को धनबाद में एक अवैध कोयले खदान में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। निरसा प्रखंड के इसीएल मुगमा एरिया में अवैध खदान में चाल गिरने से करीब 13 लोगों की मौत हो गई थी।
विकास पाठक
संपादक