भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या नगरी में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्भगृह की आधारशिला रखी। इस दौरान पूज्य संत जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज , महामंत्री चंपत राय और विहिप के संरक्षक दिनेश मौजूद रहे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक पुस्तिका का विमोचन भी किया।
अयोध्या में बुधवार से गर्भगृह के निर्माण के साथ नवयुग का भी आरम्भ होगा। यहां पर श्रीराम का जो गर्भगृह लंबे समय तक उपेक्षा व विवाद पर्याय बना रहा। अब यह दिव्य आकार लेगा।
कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरा सौभाग्य कि मैं इस कार्यक्रम में रहा। आज 500 साल की तपस्या पूरी हुई है। राम मंदिर भारत की एकात्मता का प्रतीक बनेगा। भारत का राष्ट्र मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि वर्षों से भारत की आस्था जिस पवित्र कार्य के लिए तरस रही थी वह मर्यादा राम का भव्य मंदिर बनकर समस्त सनातन धर्मावलिम्बयों की आस्था का केन्द्र बनेगा।