गुजरात में अहमदाबाद शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ के पोस्टर लगाने का मामला सामने आया है। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अहमदाबाद पुलिस ने कहा कि आपत्तिजनक पोस्टर शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए थे। इस पर गुजरात आप प्रमुख इसुदान गढ़वी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग पार्टी कार्यकर्ता हैं। गढ़वी ने भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तारियां इस बात का संकेत हैं कि भाजपा डर गई है।
उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा की तानाशाही देखिए! गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पोस्टरों के सिलसिले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत जेल में डाल दिया गया है! यह पीएम मोदी और भाजपा का डर नहीं तो और क्या है? आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लड़ते रहेंगे।