• Latest
  • Trending

अमरनाथ में आईटीबीपी ने यात्रियों को हर संभव दी मदद लेकिन खुद नही पहुँच पाए जवान, अब तक छह जवान शहीद 30 गम्भीर रूप से घायल

August 16, 2022

तूना बोठा मोटर मार्ग पर अतिक्रमण व आए दिन लग रहे जाम की शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम मयूर दीक्षित में मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

February 4, 2023

यहां कलयुगी बेटे ने पहले मां को किया आग के हवाले, अब पिता को भी दे रहा जान से मारने की धमकी

February 4, 2023

अमूल ने दूध के दामों में फिर की बढ़ोतरी, नई कीमतों की देखे लिस्ट लिंक पर

February 4, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को बंगलूरू में तीन दिवसीय भारत ऊर्जा सप्ताह का करेंगे उद्घाटन

February 4, 2023

गदरपुर पुलिस की अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही, गुलरभोज क्षेत्र से 75 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरणों के साथ 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

February 3, 2023

असम पुलिस ने राज्य भर में बाल विवाह से सम्बंधित 1800 लोगों को किया गिरफ्तार

February 3, 2023

लड़की से चैट करने पर 20 वर्षीय युवक की डंडों से पीटकर कर दी निर्मम हत्या, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

February 3, 2023

एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी से कालीकट आ रही फ्लाइट के इंजन में लगी आग

February 3, 2023

मसूरी देहरादून मार्ग में देर रात एक मर्सिडीज कार में लगी अचानक आग, जलकर हुई खाक

February 2, 2023

बजट 2023 ! भाजपा ने कहा यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को देगा गति,विपक्ष बोला- बजट में गरीबों के लिए कुछ नही

February 2, 2023

बजट 2023 को लेकर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – करोड़ों विश्वकर्मा हैं इस देश के निर्माता

February 1, 2023

बजट 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए क्या महंगा और क्या सस्ता

February 1, 2023
Sunday, February 5, 2023
  • Login
Retail
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Samachaar Special
No Result
View All Result
Samachaar 24x7 India
No Result
View All Result

अमरनाथ में आईटीबीपी ने यात्रियों को हर संभव दी मदद लेकिन खुद नही पहुँच पाए जवान, अब तक छह जवान शहीद 30 गम्भीर रूप से घायल

by News Desk
August 16, 2022
in India
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

बर्फीले पहाड़ों से गुजरती भारत-चीन सीमा की चौकसी का जिक्र होता है तो सहज ही आईटीबीपी का नाम सामने आ जाता है। यही वो सुरक्षाबल है, जो विपरित परिस्थितियों में भी इस दुर्गम बॉर्डर की हिफाजत करता है। अमरनाथ में आईटीबीपी ने यात्रियों को हर संभव मदद दी। यात्रा संपन्न होने के बाद जवान वापस आने लगे तो बस गहरे खड्ड में जा गिरी। छह जवान शहीद हो गए और 30 गंभीर रूप से घायल हैं। मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जो हादसा हुआ है, वैसा ही कुछ 2013 में उत्तराखंड के केदारनाथ में हुआ था। केदारनाथ त्रासदी में आईटीबीपी ने करीब नौ दिन तक राहत व बचाव कार्य के अलावा सर्च आपरेशन किया था। दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आईटीबीपी के देवदूतों को सराहना मिली थी। वापस लौटते वक्त हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया और आईटीबीपी के 15 जवान शहीद हो गए थे।

हिमवीर नहीं जानते थे कि यह उनकी आखिरी ड्यूटी होगी
उत्तराखंड के केदारनाथ में साल 2013 में 16-17 जून को भयानक आपदा आ गई थी। चारों तरफ पानी ही पानी था। छह हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। पहले मूसलाधार बारिश और उसके बाद चौराबाड़ी झील का फटना, इसने सब कुछ तहस-नहस कर दिया था। लोगों ने शांत रहने वाली मंदाकिनी का रौद्र रूप देखा। चूंकि उस इलाके में आईटीबीपी तैनात है, इसलिए सबसे पहले राहत एवं बचाव कार्य में यही बल लगा था। एक सप्ताह से अधिक समय तक राहत व बचाव ऑपरेशन जारी रहा। जब सब कुछ सामान्य हो गया और आईटीबीपी जवान वापसी करने लगे तो एक बड़ा हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉

तूना बोठा मोटर मार्ग पर अतिक्रमण व आए दिन लग रहे जाम की शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम मयूर दीक्षित में मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

अमूल ने दूध के दामों में फिर की बढ़ोतरी, नई कीमतों की देखे लिस्ट लिंक पर

भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर 25 जून 2013 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें आईटीबीपी के 15 जवान सवार थे। इनके अलावा भारतीय वायु सेना के पांच कर्मी भी चौपर में थे। उस हादसे में सभी 20 सैन्यकर्मी मारे गए थे। एनडीआरएफ की 14 टीमों ने 15 दिन तक उत्तराखंड में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। आईटीबीपी के सहयोग से दस हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया था। तहस-नहस हुई संचार प्रणाली, पावर एवं पेयजल सप्लाई और सड़कें, आईटीबीपी ने दूसरे बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। हिमवीरों को नहीं मालूम था कि यह उनकी आखिरी ड्यूटी होगी।

अमरनाथ में बादल फटा तो देवदूत बने थे आईटीबीपी जवान
पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान भी अन्य बलों के साथ आईटीबीपी ने सराहनीय कार्य किया था। 8 जुलाई को अमरनाथ गुफा के पास बादल फट गया था। आसपास के क्षेत्र में पानी का सैलाब आ गया। जहां टैंट लगे हुए थे, तेज रफ्तार से आया पानी वहां घुस गया। आईटीबीपी ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि बाद में वहां दूसरे बल भी पहुंच गए थे। आईटीबीपी के जवानों ने लगातार 36 घंटे तक काम किया। पहले लोगों को बचाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना किया। उसके बाद सर्च आपरेशन शुरु किया। इस हादसे में पहले ही दिन 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। 35 से ज्यादा लोग लापता हो चुके थे। हादसे से पहले और उसके बाद आईटीबीपी जवानों ने यात्रियों को हर संभव सहायता की। शेषनाग व यात्रा मार्ग के दूसरे हिस्सों पर तीर्थयात्रियों को ऑक्सीजन मुहैया कराई गई। जो यात्री चल नहीं सकते थे, उन्हें सहारा दिया। अमरनाथ यात्रा के ऊंचाई वाले मार्ग पर जगह जगह आईटीबीपी जवान ऑक्सीजन सिलेंडर लिए थे। शेषनाग (12324 फीट) से महागुन टॉप (14000 फीट) तक जाने वाले रास्ते पर सांस फूलने के ज्यादा मामले देखे जा रहे थे। आईटीबीपी जवानों ने ऐसे क्षेत्रों में अपनी चिकित्सा सहायता प्रणाली को हाई अलर्ट पर रखा। आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों को स्ट्रेचर पर लेटाकर शेषनाग कैंप ले जाया गया।

ShareSendTweet

Search news in news box

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • accident
  • business
  • Crime
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • Health
  • India
  • Law
  • Others
  • Politics
  • Samachaar Special
  • Sports
  • Uttrakhand
  • Viral Videos
  • World

सम्पर्क सूत्र

विकास पाठक
संपादक

पता : Pratappur, Gangapur Patia, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263148
दूरभाष : +91-9720124225
ई मेल : editorsamachaar24x7india@gmail.com
वेबसाइट : www.samachaar24x7india.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 samachaar24x7india.com

  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Samachaar Special

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In