दीपोत्सव के अवसर पर पूरी अयोध्या राममय हो गई है। आज अयोध्या में 15 लाख दीपों को एक साथ प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। उन्होंने अयोध्या पहुंचते ही सबसे पहले रामलला के दर्शन किए और फिर राम मंदिर निर्माण की प्रगति देखी। उन्होंने रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वन से लौटे भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में सरयू के तट पर भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या का यह आयोजन हमारे सांस्कृतिक जागरण का प्रतिबिंब है। आज हमारा सौभाग्य है कि हम अयोध्या के इस भव्य और दिव्य रूप का दर्शन कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि जब हम स्वार्थ से ऊपर उठकर काम करते हैं तो ये मानते हैं कि जो भी हम कर रहे हैं वो मानव कल्याण के लिए है।
उन्होंने कहा कि मध्य काल से लेकर आधुनिक काल तक भारत तमाम झंझावात झेले। इस दौरान कई सभ्यताएं पूरी तरह नष्ट हो गई पर भारत ने हर अंधकार के युग से निकल कर अपने पराक्रम से भविष्य का निर्माण किया।