प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति भवन में आयोजित गेलेंट्री अवार्ड एंड डिस्टिंगिश सर्विस डेकोरेशन सेरेमनी में भाग लिया था। बता दें कि यह डिफेंस इंवेस्टिचर सेरेमनी मंगलवार को आयोजित की गई थी जिसमें राष्ट्रपति द्वारा सभी नामित नामों को इससे सुशोभित किया गया था। इस सेरेमनी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए थे। इस मौके पर सैन्य अधिकारियों को विभिन्न अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।
आपको बताते चलें कि इस आयोजन में सैन्य अधिकारियों को युद्ध और शांति काल के दौरान उत्कृष्ट सेवा के लिए मेडल दिए जाते है। इसमें सैन्य अधिकारियों को दिए जाने वाले विभिन्न तरह के अवार्ड और मेडल शामिल हैं। इसकी शुरुआत 1947 में हुई थी। उस वक्त इस बात पर जोर दिया गया था कि जिन सैनिकों और सैन्य अधिकारियों ने देश की रक्षा के लिए उत्कृष्ठ काम किया है उन्हें पुरस्कृत किया जाना चाहिए।
वही पीएम मोदी ने बुधवार को एक और ट्वीट कर राष्ट्रीय तकनीक दिवस के बारे में बताया है। इस मौके पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वाजपेयी भारत द्वारा किए गए दूसरे परमाणु परीक्षण की जानकारी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें ही वो क्लीपिंग भी है जिसमें उन्होंने सदन में कहा था कि परमाणु हथियार रक्षा के लिए भी होते हैं।