प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह गांधीनगर का दौरा किया। पीएम मोदी की मां हीराबेन आज 100 वां जन्मदिन है। मां के 100वें जन्मदिन को खास बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके गांधीनगर स्थित घर जाकर मां का आर्शीवाद लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने मां के पैर धोए और उनको मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
Gujarat | Prime Minister Narendra Modi met his mother Heeraben Modi at her residence in Gandhinagar on her birthday today.
— ANI (@ANI) June 18, 2022
Heeraben Modi is entering the 100th year of her life today. pic.twitter.com/CEVF9aAocv
मां के 100वें जन्मदिन को स्पेशल बनाते हुए पीएम मोदी ने मां के साथ पूजा-अर्चना की।भगवान की आरती करने के बाद मां के पैर धोए जिस पानी से मां के पैर धोए उसी पानी को अपनी आंखों में लगाया। मां को शॉल और माला पहनाकर उनकाआर्शीवाद लिया और उनकी लंबी उम्र की कामना की।
वही आज पीएम मोदी हीराबा के नाम पर गांधीनगर में एक सड़क का नामकरण भी करेंगे। इस सड़क को पूज्य हीराबा मार्ग नाम दिया जाएगा।गांधीनगर के मेयर हितेश मकवाना ने बताया कि रायसन पेट्रोल पंप के निकट स्थित 80 मीटर मार्ग का नाम पूज्य हीराबा मार्ग रखा जाएगा। इसका मकसद उनका नाम आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi met his mother Heeraben Modi at her residence in Gandhinagar on her birthday today.
— ANI (@ANI) June 18, 2022
Heeraben Modi is entering the 100th year of her life today. pic.twitter.com/7xoIsKImNN