भारत के 25 वें चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। राजीव कुमार ने पहले CEC रहे सुशील चन्द्रा की जगह ली है जिनका कार्यकाल 14 मई को समाप्त हो गया था। ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बीते दिनों राजीव कुमार को चुनाव आयोग के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की थी। आने वाले दिनों में गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं ,इन चुनावों को राजीव कुमार ही कराएंगे।
जानिए कौन हैं राजीव कुमार
राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी 1960 को हुआ था। वो 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। राजीव कुमार ने साल 2020 में चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था । यहां कार्यभार संभालने से पहले वो उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजीव कुमार ने प्रशासनिक सेवाओं में 36 साल तक काम किया है। केंद्र के कई मंत्रालयों में काम करने के अलावा इन्होंने बिहार और झारखंड के कैडर में कई सालों तक अपनी सेवाएं दी हैं। साल 2020 में केंद्रीय वित्त सचिव के पद से रिटायर हुए हैं।