(1) कितने करोड़ रुपये में स्थापित भारत के पहले 5G टेस्टबेड का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर. 220 करोड़ रुपये
(2) विश्व बैंक ने खाद्य संकट को कम करने के लिए कितने बिलियन डालर की सहायता देने की घोषणा की है?
उत्तर. 30 बिलियन डालर
(3) विजय शेखर शर्मा को अगले कितने वर्ष के कार्यकाल के लिए पेटीएम का एमडी और सीईओ फिर से नियुक्त किया गया है?
उत्तर. 5 वर्ष
(4) सलिल पारेख को हाल ही में किस आईटी कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक फिर से नियुक्त किया गया है?
उत्तर. इंफोसिस
(5) वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए हाल ही में किसने केंद्र सरकार को 30,307 करोड़ रुपये के अधिशेष हस्तांतरण की मंजूरी दे दी है?
उत्तर. भारतीय रिजर्व बैंक
(6) किस राज्य की महिला हॉकी टीम ने 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती है?
उत्तर.ओडिशा –
(7) किस केंद्रीय मंत्री ने बायोटेक शोधकर्ताओं और स्टार्ट-अप के लिए एकल राष्ट्रीय पोर्टल का अनावरण किया है?
उत्तर. डॉ जितेंद्र सिंह –
(8) लेबर पार्टी के नेता, एंथनी अल्बनीस ने हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली?
उत्तर. ऑस्ट्रेलिया