एक तरफ तो बहुत से लोग कीड़ों से घृणा करते हैं और कीड़ो से डरते है दूर भागते है । वहीं दूसरी ओर एक ऐसे कीड़े को पाने के लिए लोगों में होड़ मची रहती है। इस कीड़े को पाने के लिए लोगों की होड़ लगे भी क्यों न यह ऐसा कीड़ा है जो किसी हर किसी को रातों रात करोड़पति बना सकता है। इस कीड़े को दुनिया स्टैग बीटल के नाम से जानती है। दुनिया का सबसे दुर्लभ प्रजाति वाला यह कीड़ा केवल 2 से 3 इंच तक के आकार का होता है। माना जाता है कि स्टैग बीटल पृथ्वी पर मौजूद सबसे छोटे, अजीब और दुर्लभ प्रजातियों में से एक है।
हालांकि आम लोगों की बात करें तो कोई भी एक छोटे से कीड़े के लिए 50 रुपये भी मुश्किल से ही खर्च करे लेकिन इस कीड़े के लिए लोग एक करोड़ रुपये तक खर्च करने को तैयार रहते हैं। स्टाइग बीटल लुकानिडे परिवार का सदस्य है, जो इसकी 1,200 कीट प्रजातियों में से एक है।
5 सेमी (2 इंच) का ये कीड़ा अपनी अलग और अजीब प्रजातियों के कारण सबसे महंगे जानवरों में से एक माना जाता है। इसकी मुख्य पहचान इसके काले सिर से निकलने वाले सींगों से की जा जाती है । इसका औसत आकार 2 से 4.8 इंच के बीच होता है। कुछ वर्ष पूर्व एक जापानी ब्रीडर ने अपना स्टाइग बीटल $89,000 (लगभग 65 लाख रुपये) में बेचा था। अब इसके लिए लोग करोड़ रुपये भी देने को तैयार हैं।
इस कीड़े को लोग शौक से भी पालते हैं। माना जाता है कि यह पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा बीटल है जो लगभग 8.5 सेंटीमीटर तक बढ़ सकता है। दावा है कि इस कीड़े से कई प्रकार की दवाइयां बनाई जाती है। यह कीड़ा केवल गर्मी या बरसात में निकलता है सर्दी के समय यह गायब हो जाता है।