• Latest
  • Trending

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर मे फहराया जाएगा तिरंगा

July 17, 2022

गदरपुर पुलिस की अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही, गुलरभोज क्षेत्र से 75 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरणों के साथ 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

February 3, 2023

असम पुलिस ने राज्य भर में बाल विवाह से सम्बंधित 1800 लोगों को किया गिरफ्तार

February 3, 2023

लड़की से चैट करने पर 20 वर्षीय युवक की डंडों से पीटकर कर दी निर्मम हत्या, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

February 3, 2023

एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी से कालीकट आ रही फ्लाइट के इंजन में लगी आग

February 3, 2023

मसूरी देहरादून मार्ग में देर रात एक मर्सिडीज कार में लगी अचानक आग, जलकर हुई खाक

February 2, 2023

बजट 2023 ! भाजपा ने कहा यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को देगा गति,विपक्ष बोला- बजट में गरीबों के लिए कुछ नही

February 2, 2023

बजट 2023 को लेकर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – करोड़ों विश्वकर्मा हैं इस देश के निर्माता

February 1, 2023

बजट 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए क्या महंगा और क्या सस्ता

February 1, 2023
दिल्ली में उत्तराखण्ड की झांकी को देश में प्रथम स्थान के लिये किया गया सम्मानित

दिल्ली में उत्तराखण्ड की झांकी को देश में प्रथम स्थान के लिये किया गया सम्मानित

February 1, 2023
कृषि क्षेत्र के स्टार्टअप के लिए फंड की घोषणा

कृषि क्षेत्र के स्टार्टअप के लिए फंड की घोषणा

February 1, 2023
52 साल के हुए मनोज तिवारी, रिंकिया के पापा गाने से हुए मशहूर सिंगर

52 साल के हुए मनोज तिवारी, रिंकिया के पापा गाने से हुए मशहूर सिंगर

February 1, 2023
जानें किस याचिका को लेकर ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया जवाबी हलफनामा, याचिकाकर्ता वसीम रिजवी पर उठाये सवाल….. पढ़े पूरी खबर ?

जानें किस याचिका को लेकर ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया जवाबी हलफनामा, याचिकाकर्ता वसीम रिजवी पर उठाये सवाल….. पढ़े पूरी खबर ?

January 31, 2023
Friday, February 3, 2023
  • Login
Retail
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Samachaar Special
No Result
View All Result
Samachaar 24x7 India
No Result
View All Result

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर मे फहराया जाएगा तिरंगा

by News Desk
July 17, 2022
in India
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ पर आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल, उप राज्यपाल व मुख्यमंत्री उपस्थित थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ‘हर घर तिरंगा’ में जनसहभागिता सबसे जरूरी है। इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर लोगों विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करना है। यह जन जन का कार्यक्रम है। इसके लिये केंद्रीय सरकार व सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना है। ‘घर घर तिरंगा अभियान’ की भावना को ग्राम स्तर तक ले जाना है। स्कूली बच्चों की प्रभात फेरियो का आयोजन किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉

गदरपुर पुलिस की अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही, गुलरभोज क्षेत्र से 75 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरणों के साथ 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

असम पुलिस ने राज्य भर में बाल विवाह से सम्बंधित 1800 लोगों को किया गिरफ्तार

बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश भर में हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जाएगा। जन जन को इसमें भागीदारी के लिये प्रेरित किया जाएगा। लोग बढ चढकर उत्साह के साथ सहभागिता कर सकें, इसके लिए फ्लैग कोड में कतिपय संशोधन किये गये हैं। इसकी विस्तृत जानकारी राज्यों को प्रेषित की जा रही है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की तैयारी पूरी गम्भीरता व सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर देश की आजादी के 75 वी वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इससे देशवासियों में उत्साह का संचार हुआ है। युवाओं में देश के प्रति कर्तव्य भावना बलवती हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हमारे गैलेन्ट्री अवार्ड विजेताओं को शामिल किया जाए। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा लोगों द्वारा स्वयं लगाया जाना है। इतने बङे स्तर पर जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। खास तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग किया जाए। सभी सरकारी वेबसाइट व सोशल मीडिया हैण्डल का प्रयोग किया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बनाकर अविलंब तैयारियां शुरू की जाएं। इसमें सभी विभाग मिलकर काम करें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिवार जनों, स्वयं सेवी संस्थाओं, प्रबुद्ध जनों को भी कार्यक्रम से जोङा जाए। कांवङ यात्रियों को भी तिरंगा के लिए प्रेरित किया जाए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूङी, सचिव संस्कृति हरिचंद्र सेमवाल, निदेशक संस्कृति वीणा भट्ट व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ShareSendTweet

Search news in news box

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • accident
  • business
  • Crime
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • Health
  • India
  • Law
  • Others
  • Politics
  • Samachaar Special
  • Sports
  • Uttrakhand
  • Viral Videos
  • World

सम्पर्क सूत्र

विकास पाठक
संपादक

पता : Pratappur, Gangapur Patia, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263148
दूरभाष : +91-9720124225
ई मेल : editorsamachaar24x7india@gmail.com
वेबसाइट : www.samachaar24x7india.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 samachaar24x7india.com

  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Samachaar Special

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In