भारत को मंदिरों का देश तो कहते है लेकिन क्या आपको पता है दुनिया का सबसे बड़ा मन्दिर कहा है। दुनिया का सबसे बड़ा मन्दिर है कंबोडिया में जो काफी हैरान कर देने वाली बात है। कंबोडिया के अंगकोरवाट में भगवान विष्णु का मंदिर है। सिमरिप शहर में मीकांग नदी के किनारे बना यह मंदिर सैकड़ों वर्ग मील इलाके में फैला है, जिसे देखने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक वहां पहुंचते हैं।
इसके बाद दिल्ली में कॉमनवेल्थ खेलगांव के पास 100 एकड़ जमीन पर बने स्वामीनारायण मंदिर का नाम आता है, जिसे अक्षरधाम मंदिर भी कहते है दुनिया के सबसे विशाल हिंदू मंदिर होने पर इसका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। इसमें 10 हजार साल पुरानी भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और वास्तुकला को दिखाया गया है।
वही दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद भी भारत में नहीं है। सऊदी अरब स्थित मस्जिद-अल-हरम को दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद का दर्जा हासिल है। इसे ही मक्का भी कहते हैं।