लड़कियां महिलाएं जीते जी तो सुरक्षित नही है लेकिन मरने के बावजूद भी अब लड़कियां सुरक्षित नही है। हालांकि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई नियम कानून बनाए गए है बावजूद इसके भी महिलाएं सुरक्षित नही। वही भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से तो एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर तो लड़कियों के मरने के बाद भी उनके साथ दुष्कर्म किया जाता है।
पाकिस्तान के गुजरात गांव में कुछ अज्ञात लोगो ने एक किशोरी की लाश को कब्र से खोदकर बाहर निकाला और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बहुत ही शर्मनाक घटना है। कब्र से शव निकालकर दुष्कर्म करने वाले भी एक या दो लोग नही बल्कि 17 लोग थे। इससे तो यह साफ साबित हो गया कि मुल्क में दरिंदो की कमी नही। यह घटना 5 मई को हुई है। जिसकी जानकारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग के उपमहासचिव अताउल्लाह तरार ने 6 मई को दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल में लिखा कि घटना से जुड़े 17 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच वैज्ञानिक तरीकों से की जा रही है। वहां की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानसिक और शारीरिक रूप से विकलांग किशोरी की मौत चार मई बुधवार को हुई थी। इसके बाद शाम करीब छह बजे परिजनों ने उसे धार्मिक परंपरा के अनुसार कब्रिस्तान में दफना दिया और घर लौट आए। इसके बाद मृतक लड़की के परिजन अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार, उसे दफनाने के अगले दिन सुबह कब्रिस्तान पर गए। उस समय मृतका के परिजनों ने कब्र को खोदा तो शव को गायब पाया। इसके बाद खोजबीन के दौरान वहीं कुछ दूरी पर उन्हें शव पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक, शव पर दुष्कर्म के निशान पाए गए।
इसके बाद मृतक किशोरी के चाचा ने पुलिस से संपर्क किया और प्राथमिकी दर्ज कराई। FIR दर्ज करने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सकता है कि इसमें कितने पुरुष शामिल थे। वहीं, पाकिस्तान में ऐसी पहली घटना नहीं है। अभी बीते साल 2021 में ही तटीय कस्बे गुलाममुल्लाह के पास मौलवी अशरफ चांडियो गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने ऐसी ही घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा भी कई और घटनाएं सामने आ चुकी हैं।