- अगले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार होंगे। कानून मंत्रालय की ओर से राजीव कुमार की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कर दी है। राजीव कुमार देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। जो कि सुशील चंद्रा की जगह लेने जा रहे हैं। राजीव कुमार अगामी 15 मई को पदभार संभालेंगे।
आपको बता दें कि राजीव कुमार बिहार/झारखंड कैडर 1984 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी हैं, जो फरवरी 2020 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। राजीव कुमार 1 सितंबर 2020 को चुनाव आयुक्त के रूप में भारत के चुनाव आयोग में शामिल हुए। चुनाव आयोग में कार्यभार संभालने से पहले, राजीव कुमार लोक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष थे। वह अप्रैल 2020 में अध्यक्ष पीईएसबी के रूप में शामिल हुए थे।