विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए 5 जून का दिन हीं क्यों तय किया गया ,आप सभी में मन में यह विचार पैदा हो सकता है कि इस दिवस को मनाने के लिए 5 जून का दिन हीं क्यों चुना गया। आइए हम आपको बताते है, दरअसल वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र में स्वीडन के स्टॉकहोम में 5 से 16 जून तक मानव पर्यावरण पर शुरू हुए एक सम्मलेन में कुछ प्रभावकारी अभियानों को चलाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का सुझाव दिया गया था। इस सम्मलेन में दुनिया भर के 119 देशों ने भाग लिया था, इसी के बाद से संयुक्त राष्ट्र के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना हुई और हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया इसी सम्मलेन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम युएनईपी का जन्म भी हुआ तथा हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मना कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का निश्चय लिया गया। तभी से पूरी दुनिया में हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विकास पाठक
संपादक