मन्दिर मस्जिद को लेकर काशी, मथुरा, दिल्ली, आगरा से लेकर मध्य प्रदेश तक विवाद जारी है। इस बीच हिंदू पक्ष ने दावा करते हुए कहा कि मुस्लिम आक्रांताओं ने हिंदुओं की आस्था पर चोट पहुंचाई थी। 60 हजार से अधिक मंदिरों को तोड़ दिया गया और कई मंदिरों को तोड़कर उनके स्थान पर मस्जिद बना दी गई है।
यू तो देश में मौजूद धार्मिक स्थलों का कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। हालांकि, अलग-अलग डाटा रिसर्च कंपनियों ने कुछ आंकड़े जरूर जारी किए हैं। ट्रैवल ट्राइंगल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 96 करोड़ हिंदुओं की आबादी के बीच 20 लाख से ज्यादा मंदिर हैं। सबसे ज्यादा करीब तीन लाख मंदिर तमिलनाडु में हैं।
मंदिरों की तरह मस्जिदों की संख्या को लेकर भी अब तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। हालांकि, डाटा रिसर्च कंपनियों के हवाले से कई दावे जरूर किए गए हैं। फाइंडिंग डाटा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में करीब सात लाख मस्जिद हैं।