• Latest
  • Trending
तालिबान ने भारत से लंबित परियोजना को शुरु करने का किया आग्रह

तालिबान ने भारत से लंबित परियोजना को शुरु करने का किया आग्रह

December 4, 2022

गदरपुर पुलिस की अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही, गुलरभोज क्षेत्र से 75 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरणों के साथ 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

February 3, 2023

असम पुलिस ने राज्य भर में बाल विवाह से सम्बंधित 1800 लोगों को किया गिरफ्तार

February 3, 2023

लड़की से चैट करने पर 20 वर्षीय युवक की डंडों से पीटकर कर दी निर्मम हत्या, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

February 3, 2023

एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी से कालीकट आ रही फ्लाइट के इंजन में लगी आग

February 3, 2023

मसूरी देहरादून मार्ग में देर रात एक मर्सिडीज कार में लगी अचानक आग, जलकर हुई खाक

February 2, 2023

बजट 2023 ! भाजपा ने कहा यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को देगा गति,विपक्ष बोला- बजट में गरीबों के लिए कुछ नही

February 2, 2023

बजट 2023 को लेकर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – करोड़ों विश्वकर्मा हैं इस देश के निर्माता

February 1, 2023

बजट 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए क्या महंगा और क्या सस्ता

February 1, 2023
दिल्ली में उत्तराखण्ड की झांकी को देश में प्रथम स्थान के लिये किया गया सम्मानित

दिल्ली में उत्तराखण्ड की झांकी को देश में प्रथम स्थान के लिये किया गया सम्मानित

February 1, 2023
कृषि क्षेत्र के स्टार्टअप के लिए फंड की घोषणा

कृषि क्षेत्र के स्टार्टअप के लिए फंड की घोषणा

February 1, 2023
52 साल के हुए मनोज तिवारी, रिंकिया के पापा गाने से हुए मशहूर सिंगर

52 साल के हुए मनोज तिवारी, रिंकिया के पापा गाने से हुए मशहूर सिंगर

February 1, 2023
जानें किस याचिका को लेकर ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया जवाबी हलफनामा, याचिकाकर्ता वसीम रिजवी पर उठाये सवाल….. पढ़े पूरी खबर ?

जानें किस याचिका को लेकर ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया जवाबी हलफनामा, याचिकाकर्ता वसीम रिजवी पर उठाये सवाल….. पढ़े पूरी खबर ?

January 31, 2023
Friday, February 3, 2023
  • Login
Retail
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Samachaar Special
No Result
View All Result
Samachaar 24x7 India
No Result
View All Result

तालिबान ने भारत से लंबित परियोजना को शुरु करने का किया आग्रह

by News Desk
December 4, 2022
in World, India, Politics
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

15 अगस्त, 2021 को जब तालिबान ने काबुल पर कब्जा जमाया था तब इसे अमेरिका के साथ ही भारतीय कूटनीति की भी शिकस्त के तौर पर देखा गया था। लेकिन पिछले 15 महीनों में काबुल में कूटनीतिक समीकरण काफी बदल गये हैं। पाकिस्तान के साथ तालिबान के रिश्ते लगातार तनावपूर्ण हो रहे हैं जबकि पिछले दिनों वहां के दूतावास में कार्यरत कूटनीतिक तकनीकी टीम से तालिबान ने आग्रह किया गया है कि भारत वहां अपनी लंबित परियोजना को शुरु करें। हालांकि भारत वहां के हालात को देखते परियोजनाओं को शुरु करने को लेकर बहुत उत्साह में नहीं है।

तालिबान को वैश्विक स्तर पर मिले मान्यता
विदेश मंत्रालय का यह भी मानना है कि, तालिबान वैश्विक स्तर पर अपनी सरकार को मान्यता दिलाने के मंसूबे से भी भारत के साथ संबंधों को लेकर ज्यादा उत्साह दिखा रहा है। सूत्रों ने बताया कि तालिबान की तरफ से मदद मांगी गई है, लेकिन यह अभी संभव नहीं दिखता। अगर भारत वहां पनबिजली या बिजली या संचार से जुड़ी परियोजनाओं को शुरू करने का फैसला भी करता है तो पहला सवाल यह है कि वहां उपकरण कैसे भेजा जाएगा। गेहूं तो भेजना संभव नहीं हो पा रहा है क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से लगातार अड़चनें पैदा की जा रही हैं। दूसरी बात यह भी है कि अभी वहां के हालात ऐसे नहीं है कि श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर सुनिश्चित हुआ जा सके।

यह भी पढ़ें 👉

गदरपुर पुलिस की अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही, गुलरभोज क्षेत्र से 75 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरणों के साथ 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

असम पुलिस ने राज्य भर में बाल विवाह से सम्बंधित 1800 लोगों को किया गिरफ्तार

परियोजनाओं को फिर से शुरू करने की शर्त
तालिबान के आने के बाद भी वहां के सिखों पर हमले हुए हैं जिसकी वजह से भारत को वहां से सैकड़ों सिखों को निकालना पड़ा है। कई तरह की दूसरी समस्याएं भी हैं जैसे अफगानिस्तान में किसी तरह के कारोबार के लिए कोई बीमा कवरेज अभी उपलब्ध नहीं है। यहां तक वहां की बैंकिंग व्यवस्था बाहरी दुनिया से तकरीबन कटी हुई है। भारतीय कूटनीतिक टीम से मिलने के दौरान तालिबान में शहरी विकास मंत्री हमदुल्लाह नोमानी ने प्रमुख तौर पर चार मांगे रखी हैं। पहला भारत परियोजनाओं का काम शुरु करे। दूसरा, काबुल के विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लिए फंड दे। तीसरा, अफगानिस्तानी छात्रों को वीजा देने का काम शुरु करे और चौथा, भारतीय विश्वविद्यालयों में पीएचडी करने के लिए अफगानी छात्रों को मदद करे।

भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया अफगान का मुद्दा
बताते चलें कि अगस्त, 2021 में काबुल दूतावास खाली करने के नौ महीने बाद भारत ने तालिबान से सीधी बात की थी। उसके बाद अफगानिस्तान को मानवीय आधार पर गेहूं और चिकित्सा सामग्री भी भेजी गई हैं। इस बीच भारत ने वहां अपने बंद दूतावास को भी दोबारा खोलने का निर्णय लिया। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अफगानिस्तान के खराब होती स्थिति का मुद्दा उठाया था। दूसरी तरफ देखा जाए तो पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान के रिश्तों में लगातार तनाव घुल रहा है। दोनो देशों के सैनिकों के बीच सीमा पर कई बार गोलीबारी हो चुकी है। हाल ही में पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने काबुल की यात्रा की थी लेकिन उसे पाकिस्तान की मीडिया ने असफल करार दिया है।

ShareSendTweet

Search news in news box

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • accident
  • business
  • Crime
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • Health
  • India
  • Law
  • Others
  • Politics
  • Samachaar Special
  • Sports
  • Uttrakhand
  • Viral Videos
  • World

सम्पर्क सूत्र

विकास पाठक
संपादक

पता : Pratappur, Gangapur Patia, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263148
दूरभाष : +91-9720124225
ई मेल : editorsamachaar24x7india@gmail.com
वेबसाइट : www.samachaar24x7india.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 samachaar24x7india.com

  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Samachaar Special

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In