हरिद्वार पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा! रोड शो से किया चुनावी शंखनाद

Spread the love

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को रोड शो के साथ धर्मनगरी हरिद्वार में चुनावी शंखनाद किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का रोड शो आर्यनगर ज्वालापुर से शुरू हुआ। रोड शो में बड़ी संख्या में महिलाएं पैदल हाथ में झंडा लेकर चल रही थीं। जबकि रथ पर नड्डा के साथ हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत व पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान मध्य हरिद्वार में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड शो का स्वागत किया। उन्‍होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और भाजपा को वोट करने की अपील भी की। पार्टी अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी देते भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे पहले माया देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और संतों से आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात संतों के साथ एक बैठक भी की। इसके बाद आर्यनगर चौक पहुंचे। जहां उनका रोड शो शुरू हुआ। रोड शो चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़ होते ऋषिकुल मैदान पहुंचकर संपन्न होगा। ऋषिकुल मैदान में बूथ कार्यकर्ताओं के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे।


Spread the love