रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से लगे अमसारी में एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद से फरार है। बताया जा रहा है कि महिला रुद्रप्रयाग में अपनी माता की सहेली के घर पर रह रही थी। शनिवार को उसका पति पहुंचा और अपनी पत्नी को गोली मार दी। महिला की ससुराल दिल्ली बताई जा रही है।