उत्तराखण्डः राहुल गांधी के खिलाफ आक्रोश! पौड़ी में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने फूंका पुतला, जोरदार नारेबाजी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी जिले में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने राहुल गांधी के आरक्षण खत्म करने के बयान पर आक्रोश जताते हुए धारा चौराहे पर उनका पुतला फूंका। शहर के धारा रोड चौराहे पर एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और विरोध जताया। अपने दो दिवसीय गढ़वाल भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पौड़ी पहुंची राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने बताया कि कांग्रेस पहले तक भाजपा पर आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाती थी। वहीं विदेश में जाकर अब राहुल गांधी आरक्षण खत्म करने का बयान दे रहे हैं, जिसकी भारतीय जनता पार्टी घोर निंदा करती है। कहा कि राहुल गांधी अपने बयानों में कई बार प्रधानमंत्री पद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाते हुए नजर आते हैं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष संपत रावत सरल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरजीत तोमर, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी प्रेम प्रजापति, प्रियंका थपलियाल, क्रांति किशोर नेगी, नीलम जुयाल, बीरा भंडारी, बबीता रावत समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love