नैनीताल वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आरम्भ एनसीसी कैडेट एवं एनएसएस के स्वयं सेवियों ने मार्च पास्ट कर किया

Spread the love

नैनीताल ::- राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुभारम्भ मल्लीताल डीएसए खेल मैदान में हुआ।

गुरुवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आरम्भ एनसीसी कैडेट एवं एनएसएस के स्वयं सेवियों ने मार्च पास्ट किया। जिसके बाद संस्थान के प्रधानाचार्य पीआर पटेल के द्वारा मार्च पास्ट की सलामी लेकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसए महासचिव शअनिल गड़िया रहे। समस्त खेल प्रतियोगिताएं खेल अधिकारी श नवनीत मिश्रा एवं खेल प्रभारी राजेश लोहनी के दिशा निर्देशों के अनुसार सम्पन्न हुईं।

इस दौरान छात्र /छात्राओं की 100 व 200 मीटर की हीट दौड़ आयोजित की गई। इसके साथ शार्ट पुट, डिस्कस थ्रो भी कराई गई। जिसमें 400 दौड़ प्रतियोगिता में दर्शन अधिकारी ने प्रथम,गौरव नेगी ने द्वितीय एवं सागर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेक में प्रथम स्थान दर्शन अधिकारी, द्वितीय मदन सिंह गौनिया, तृतीय स्थान विजय सनवाल ने प्राप्त किया। जिसमें अन्य खेलो के निर्णय शुक्रवार को किए जाएगे।

इस दौरान खेल अधिकारी नवनीत मिश्रा, खेल प्रभारी राजेश लोहनी, सहयोगी पूर्व खेल अधिकारी गिरीश वर्मा, कमल कुमार, प्रतिभा आर्य,सुशील रस्तोगी,आनंद सिंह बिष्ट,नीरज पैनुली,जानकी बिष्ट, अनिल आर्या,सीपी विश्वकर्मा,जया बोरा, लक्ष्मी गोस्वामी, प्रमोद खिमोटी, अंजलि प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहें।।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *