आदिपुरुष फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को मिली पुलिस सुरक्षा

Spread the love

फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने अपने ऊपर हमले की आशंका जताई। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दी। आदिपुरुष ने विवाद के बावजूद तीन दिन में 340 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर की गुजारिश पर मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है।

आदिपुरुष शुरू से ही स्टार्स के लुक्स और VFX को लेकर विवादों में घिरी हुई है। कृति सेनन, सैफ अली खान के साथ-साथ निर्देशक ओम राउत और ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग लिखने वाले मनोज मुंतशिर भी सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।रिलीज के बाद अब फिल्म पर और भी ज्यादा विवाद बढ़ गया है। अयोध्या के संतों ने जहां आदिपुरुष के बैन की मांग की, तो वहीं पालघर में चल रही फिल्म की स्क्रीनिंग को ही रोक दिया गया। अब आदिपुरुष के बढ़ते हुए विवाद को मद्दे नजर रखते हुए मुंबई पुलिस ने मनोज मुंतशिर को सुरक्षा मुहैया करवाई है। प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर लगातार बढ़ रहे विवाद के बीच मनोज मुंतशिर ने खुद की जान पर खतरा बताते हुए मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। जिस पर मुंबई पुलिस ने काफी विचार-विमर्श करने के बाद अब लिरिसिस्ट को सुरक्षा दे दी है। समाचार एजेंसी एएनआई में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आदिपुरुष के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को मुंबई पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की है, इतना ही नहीं मुंबई पुलिस ने ये भी बताया कि वह इस मामले की छानबीन कर रही है’।

 


Spread the love