इंफाल में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन के आवास पर उपद्रवियों ने फेंका पेट्रोल बम

Spread the love

मणिपुर में एक महीने से जारी जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार रात मणिपुर के इंफाल उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर पर पेट्रोल बम फेका इस दौरान मंत्री रंजन घर में मौजूद नहीं थे। वही हिंसा की जद में आम लोगों के अलावा हम नेता और मंत्री भी आ रहे हैं। गुरुवार देर रात उग्रवादियों ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास पर पेट्रोल बम फेंक कर आग लगा दी।

इंफाल के कोंगबा में गुरुवार देर रात केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास पर भीड़ ने कथित तौर पर आग लगा दी गई। मणिपुर सरकार से इस वारदात की पुष्टि की है। एएनआई से बात करते हुए मंत्री आरके रंजन ने कहा कि मैं इस समय आधिकारिक काम के लिए केरल में हूं। शुक्र है कि मेरे इंफाल स्थित घर पर कल रात कोई घायल नहीं हुआ। बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए और मेरे घर के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर पेट्रोल बम फेंका। घर को काफी नुकसान पहुंचाया गया है। वही पूर्वोत्तर राज्य में शांति की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे गृह राज्य में जो हो रहा है उसे देखकर बहुत दुख हो रहा है। मैं अब भी शांति की अपील करता रहूंगा। इस तरह की हिंसा करने वाले बिल्कुल अमानवीय हैं।

वही सीएम बीरेन सिंह ने कहा हम जल्द से जल्द शांति हासिल करने की उम्मीद करते हैं। इससे पहले गुरुवार शाम को ही मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा था कि सरकार कई स्तरों पर चर्चा कर रही है। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया है कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मणिपुर में बुधवार को सामने आई हिंसा की एक ताजा घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 10 अन्य घायल हो गए थे। मणिपुर में पिछले करीब एक महीने से ज्यादा समय से जातीय हिंसा की घटनायें हो रही हैं। सीएम बीरेन सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी प्रतिबद्धता के अनुसार हम सभी से संपर्क कर रहे हैं हम विभिन्न स्तरों पर चर्चा कर रहे हैं। राज्यपाल ने एक शांति समिति का भी गठन किया है। शांति समिति के सदस्यों के साथ परामर्श शुरू होगा। मुझे उम्मीद है कि राज्य के लोगों के समर्थन से हम जल्द से जल्द शांति हासिल करेंगे।


Spread the love