कांवड़ से पहले दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सफर महंगा! बढ़ा टोल टैक्स,एक जुलाई से लागू होंगी नई दरें

Spread the love

दिल्ली से देहरादून जाने के लिए अब नेशनल हाईवे पर यात्रियों को ज्यादा टोल देना पड़ेगा। यहां वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे एथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शनिवार को टोल टैक्स की नई दरें जारी कर दी हैं। टोल रेट में 5 से 10 रुपए बढ़ाए गए हैं। इससे यात्रियों को ज्यादा टोल भरना पड़ेगा। हालांकि कार वालों को राहत देते हुए टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। नई दरें एक जुलाई से लागू होंगी।

एनएच 58 (दिल्ली-देहरादून ) पर सिवाया गांव के पास में वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा टोल वसूलता है। कंपनी ने एक जुलाई से टोल टैक्स की दरों बढ़ाई हैं। इस बार लोकल व कार-जीप के किराये में वृद्धि नहीं की गई है। मल्टीएक्सल वाहन पर 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बस-ट्रक पर पांच रुपए बढ़ाए गए हैं। यह पहली बार है जब एनएचएआई ने न्यूनतम टैक्स बढ़ाया है। हर बार किराये में 15 से 20 रुपये तक का इजाफा किया जाता था। 1 जुलाई की रात 12 बजे से ये बढ़ी दरें लागू होंगी। इनके अनुसार टोल वसूला जाएगा। कंप्यूटर में यह रेट फीड कर दिए गए हैं। मेरठ में सिवाया टोल मैनेजर प्रदीप चौधरी का कहना है कि कंपनी ने एनएचएआई के निर्देश पर टोल की नई दर लागू कर दी हैं। यह दर एक जुलाई से लागू हो जायेगी। इस बार लोकल व कार-जीप की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। दूसरे व्हीकल पर भी बहुत कम टोल रेट बढ़ाया गया है। हर साल टोल रेट में होती है वृद्धि, सिवाया टोल प्लाजा से रोजाना 35 से 40 हजार वाहन गुजरते हैं। वीकेंड पर गाड़ियों की संख्या और बढ़ जाती है। करीब 16हजार वाहन टोल बचाकर निकलते हैं।


Spread the love