![](https://samachaar24x7india.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां महेंद्रा एन्क्लेव इलाके में मां-बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। महिला का पति लहूलुहान हालत में मिला है। पुलिस ने घायल को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया है। महेंद्रा एनक्लेव बी 1 निवासी अमरदीप शर्मा अपनी पत्नी सोनू और बेटे विनायक वशिष्ठ के साथ रहते हैं। आज दोपहर करीब दो बजे अमरदीप के छोटे भाई ने हिमाचल से अपनी चाची संगीता को फोन कर बताया कि अभी अमरदीप का फोन आया है। उसने बताया है कि किसी ने उनपर हमला कर दिया है। उन्हें बचा लो। संगीता जब घर पर आई तो गेट नहीं खुला। उन्होंने पड़ोसन की मदद से दरवाजा खोला। अंदर कमरे में खून देखकर महिलाएं घर से बाहर की तरफ भागी और शोर मचा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को महिला सोनू शर्मा और बेटे विनायक का शव बेड पर मिला। जबकि अमरदीप लहूलुहान हालत में मिले। अमरदीप पलंग के पास नीचे मिला। शुरुआती जांच में कर्ज चुकाने में नाकाम रहने पर पत्नी और बेटे की हत्या कर आत्महत्या के प्रयास का मामला पुलिस को लग रहा है।