उत्तराखण्डः लड़की को लेकर युवकों के बीच हुआ विवाद! फायरिंग में एक घायल, मौके पर अफरा-तफरी

Spread the love

देहरादून। हरिद्वार में देर शाम दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में एक युवती को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली एक युवक की जांघ में लग गई। सूचना पर पहुंंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार देर रात की है। जब थाना क्षेत्र के ग्राम रावली महदूद में रचित और अमित के बीच एक युवती के बीच विवाद हो गया। सुभाष पुत्र उमेश निवासी रावली भी वहां से घूमता हुआ निकल रहा था। बताया जा रहा है कि रचित भी सुभाष का मित्र है। आरोप है कि रचित ने हथियार से फायरिंग कर दी। जिससे सुभाष के दाएं पैर में गोली लगी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


Spread the love