बड़ी खबरः आलिया भट्ट को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, अवार्ड लेने के शादी साड़ी पहनकर पहुंची अभिनेत्री

Spread the love

नई दिल्ली। आज मंगलवार 17 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 69वां नेशनल फिल्म अवार्ड्स का आयोजन किया गया। इस दौरान आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। आलिया भट्ट इस खास मौके पर अपनी शादी वाली साड़ी पहनकर पहुंची थीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान पाकर वह काफी खुश नजर आईं। बता दें कि नेशनल अवार्ड के लिए सेलेब्स के नामों का ऐलान काफी पहले हो गया था। आलिया भट्ट के साथ ही कृति सेनन को भी बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला है। अल्लू अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए राष्ट्रपति ने इस सम्मान से सम्मानित किया। अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने के बाद वहीदा रहमान काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने अपने साथ काम किये सभी को-एक्टर्स, टेक्निशियन्स, डायरेक्टर्स, म्युजिशियन्स और फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अगर वो लोग ना होते तो शायद आज उन्हें ये सम्मान ना मिल रहा होता। अल्लू अर्जुन ने बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि मैं बेहद खुश हूं कि मुझे यह पुरस्कार मिल रहा है। एक व्यावसायिक फिल्म के लिए इसे प्राप्त करना मेरे लिए दोहरी उपलब्धि है। जैसे ही वह समारोह में शामिल होने के लिए आगे बढ़े, अल्लू अर्जुन ने पुष्पा का सिग्नेचर मूव किया।

विनर्स की लिस्ट
1- बेस्ट एक्टर अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
2- बेस्ट अभिनेत्री- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सैनन (मिमी)
3- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)
4- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
5- बेस्ट फीचर फिल्म- रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट
6- बेस्ट पॉपुलर फिल्म- आरआरआर
7- बेस्ट फीचर फिल्म (हिंदी)- सरदार उधम
8- बेस्ट फीचर फिल्म (कन्नड़)- 777 चार्ली
9- बेस्ट फीचर फिल्म (तमिल)- कदायसी विवासई
10- बेस्ट फीचर फिल्म (तेलुगु)- उपेन्ना
11- बेस्ट फीचर फिल्म (असामी)- अनुर
12- बेस्ट फीचर फिल्म (मलयालम)- होम
13- बेस्ट कोरियोग्राफी- आरआरआर
14- बेस्ट लिरिक्स- कोंडापोलम
15- बेस्ट कॉस्ट्यूम- सरदार उधम
16- बेस्ट एडिटिंग- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)
17- बेस्ट स्क्रीनप्ले- गंगूबाई काठियावाड़ी
18- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम
19- बेस्ट डायरेक्टर – निखिल महाजन (गोदावरी, मराठी फिल्म)
20- बेस्ट संगीत- पुष्पा (देवी श्री प्रसाद) , आरआरआर (एमएम कीरावनी)
21- स्पेशल जूरी अवार्ड- शेरशाह
22- बेस्ट बुक ऑन सिनेमा- म्यूजिक बाय लक्ष्मीकांत प्यारेलाल (लेखक- राजीव विजयकर)
23- बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इशू- अनुनाद


Spread the love