हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा 10वीं और 11वीं की कुछ छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ने की बात सामने आई। इसी दौरान एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने से परीक्षा दे रही अन्य छात्राओं में भी डर का माहौल बन गया। देखते ही देखते कॉलेज परिसर में भूत-प्रेत की बाधा की अफवाह फैल गई, जिसके बाद कई छात्राएं घबरा गईं और रोने लगीं। जानकारी के अनुसार, सोमवार को कॉलेज में छात्राओं की यूनिट टेस्ट परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान कक्षा 10वीं और 11वीं में पढ़ने वाली एक-दो छात्राओं ने चक्कर आने और तबीयत खराब होने की शिकायत की। परीक्षा के दौरान अचानक एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने से आसपास बैठी छात्राएं भी सहम गईं। कुछ छात्राएं डर के कारण रोने लगीं, जिससे परीक्षा कक्ष में कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। एक छात्रा की तबीयत खराब होने और उसके चीखने की घटना के बाद कॉलेज में तरह-तरह की बातें फैलने लगीं। कुछ ही देर में छात्राओं के बीच भूत-प्रेत की बाधा की अफवाह फैल गई। इससे परीक्षा दे रही छात्राओं में दहशत बढ़ गई और कई छात्राएं घबरा गईं। स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप किया और छात्राओं को शांत कराने का प्रयास किया। स्कूल प्रवक्ता नीलम ने बताया कि कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की शिकायत जरूर सामने आई थी, लेकिन भूत-प्रेत से जुड़ी कोई बात नहीं है। उन्होंने इसे महज अफवाह बताया। स्कूल प्रशासन के अनुसार, छात्राओं के बीच डर का माहौल बनने के बाद स्थिति को सामान्य किया गया। हालात सामान्य होने के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सोमवार को छुट्टी कर दी। इसके बाद छात्राओं को घर भेज दिया गया।
Trending
उत्तराखंड भाजपा की प्रवक्ता टोली का विस्तार, आठ नए चेहरों को जिम्मेदारी,अनुकृति गुसाईं भी शामिल
महंगाई का बड़ा झटका: चीनी और सरसों तेल के बाद अब प्याज के दाम में भारी उछाल, दो दिन में सीधे दोगुने हुए दाम
पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प’: लाभार्थियों के घरों में जलेगा आशीर्वाद का दीया,17 सितंबर से महीने भर चलेंगे विशेष कार्यक्रम
मिलावट और जमाखोरी पर सीएम धामी का चाबुक: उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी,खराब खाद्य सामग्री नष्ट
उत्तराखंड के तीन जिलों में वोट काटने की आपत्तियों का तूफान: किच्छा में एक ही नाम से 5906 शिकायतें दर्ज, ईसी ने तैनात किए 9 आईएएस-पीसीएस अफसर
उत्तराखंड कैबिनेट: सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी, सीएनजी पर ग्रीन सेस छूट जारी; उपनल कर्मियों और अग्निवीरों के लिए बड़े फैसले
सशक्त बहना उत्सव: सीएम धामी ने खरीदे स्थानीय उत्पाद, प्रदेशवासियों से की ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने की अपील
ओम पुल हरिद्वार के पास जुड़ा भगवान शिव का नया आकर्षण