बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक सनकी अधेड़ ने मामूली विवाद में आइसक्रीम बेचने वाले युवक की सिर काटकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि आरोपी ने हैवानियत की हदें पार करते हुए युवक के सिर को धड़ से अलग कर दिया और वारदात के बाद वह सिर को अपने घर ले गया और वहां जल रहे चूल्हे में उसे जलाना शुरू कर दिया। इस खौफनाक वारदात से इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के तराई इलाके का है, जहां घाघरा नदी पार स्थित परसावल गांव के पास दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय बबलू राजभर के रूप में हुई है, जो बेहटा थाना दरियाबाद क्षेत्र का रहने वाला था। वह हाल ही में करीब तीन दिन पहले ही साइकिल पर आइसक्रीम का डिब्बा रखकर बेचने का काम शुरू किया था। बताया जा रहा है कि बबलू अपने 12 साल के चचेरे भाई नीरज के साथ गांव में बर्फ बेचने आया था। बबलू के चार भाई और 4 बहने थीं। टिकैतनगर के लोगों ने बताया कि आइसक्रीम बिक्री के दौरान गांव के रहने वाले शंकर यादव ने बबलू को रोका और आइसक्रीम मांगी। आइसक्रीम खाने के बाद जब बबलू ने पैसे मांगे तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि शंकर ने पहले उसे वहां आवाज लगाकर बेचने से मना किया और धमकी दी कि अगर दोबारा आवाज लगाई तो जान से मार देगा। इसके बावजूद जब बबलू नहीं माना और आइसक्रीम का पैसा मांग कर जोर-जोर से आइसक्रीम भी बेचने लगा। इस पर शंकर घर से धारदार हथियार लेकर आया और उसकी गर्दन पर कई वार कर दिया। हमले में बबलू का सिर धड़ से अलग हो गया। वारदात यहीं खत्म नहीं हुई। आरोप है कि हत्या के बाद शंकर बबलू के सिर को पास स्थित घर ले गया। इसके बाद वहां जल रहे चूल्हे में उसे जलाना शुरू कर दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी शंकर यादव खेती करता है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। उसकी पत्नी और बच्चों ने भी उसे घर से निकाल दिया था और वह खेत में ही रहता था। बताया यह भी जा रहा है कि वह दो साल पहले भी जेल जा चुका है।
Trending
आईपीएल 2026 ओपनर: कोहली की पारी ने इतिहास रचा
ईंधन संकट से निपटने के लिए तैयार भारत: पीएम मोदी
यूपी के गांव में आइसक्रीम विक्रेता की हत्या, आरोपी पकड़ा गया
देहरादून में हवालात त्रासदी: पीआरडी जवान की मौत की जांच शुरू
दोहरी वोटर आईडी का अंदेशा: मूल गांव और शहर दोनों जगह नाम रखने वालों पर निर्वाचन आयोग की पैनी नजर
पुस्तकालय में वाई-फाई और आधुनिक फर्नीचर की सुविधा, राज्यपाल ने बताया इसे शिक्षा क्रांति का महत्वपूर्ण कदम
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की पहली खेप कांग्रेस में शामिल, आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस का कुनबा हुआ मजबूत
किसानों की आजीविका और आत्मसम्मान से जुड़े हैं राजस्व मामले, त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने शुरू की लोक अदालत