नई दिल्ली। एलपीजी संकट के बीच भारत के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे दो जहाजों को जाने की अनुमति दे दी है। भारत के दोनों जहाजों ने आज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर लिया है। भारत की तरफ से आज जानकारी देते हुए रणधीर जायसवाल ने बताया कि आज सुबह भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी ले जाने वाले जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर गए हैं। दोनों जहाज शिवालिक और नंदादेवी ने आज सुबह होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार किया और भारत की ओर पहुंच रहे हैं, दोनों जहाज 16 मार्च और 17 मार्च को भारत पहुंचेंगे। रणधीर जायसवाल ने बताया हमने कल 30 मर्चेंट नेवी अधिकारी लाए थे, कुल संख्या 3000 नाविक हैं। एलपीजी वाहक जहाजों को प्राथमिकता के आधार पर बर्थिंग का आदेश है। पिछले तीन दिनों में हमें 6 वाहक जहाज प्राप्त हुए हैं। भारतीय नौसेना के वॉर शिप इस समय गल्फ ऑफ़ ओमान में है जहां पर वो मर्चेंट शिप को अब से कुछ देर बाद एस्कॉर्ट करेंगे। फ़ारस की खाड़ी में 24 भारतीय जहाज फंसे हैं। आज सुबह दो भारतीय जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गए। प्रत्येक जहाज 46000 मीट्रिक टन ले जा सकता है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (विपणन एवं तेल शोधन) सुजाता शर्मा ने कहा कि कच्चे तेल और रिफाइनरियों के संबंध में, हमारे पास कच्चे तेल की पर्याप्त आपूर्ति है और हमारी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। खुदरा दुकानों पर स्टॉक की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। हम अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए घरेलू स्तर पर पर्याप्त पेट्रोल और डीजल का उत्पादन करते हैं इसलिए हमें आयात की कोई आवश्यकता नहीं है।
Trending
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप: सरकार कर रही है अनदेखी, कम मानदेय में परिवार चलाना हुआ चुनौतीपूर्ण
नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे को लेकर एडवाइजरी जारी, सील बंद पैकेट, एक्सपायरी लिखना जरूरी
बुनियादी ढांचे और ग्रामीण विकास का मास्टरप्लान: बजट 2026 में उत्तराखंड सरकार ने खोले खजाने के द्वार
एलपीजी संकट खत्म होने की उम्मीद, गैस लेकर भारत की ओर बढ़े जहाज
गैरसैंण में शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप, थानाध्यक्ष ने कहा- दोषियों के खिलाफ कानून के तहत होगी कार्रवाई
गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ेगा उत्पादन, फिलहाल नदियों का जलस्तर कम होने से यूजेवीएनएल की बढ़ी मुश्किलें
उत्तर कोरिया की मिसाइल गतिविधि से वैश्विक सुरक्षा तनाव बढ़ा
भराड़ीसैंण की ठंड में गरमाया सदन का सियासी पारा, पांच दिन के सत्र में जमकर चले शब्दों के बाण