कोटद्वार। कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज अंधड़ और मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में भारी बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े दो लोग अचानक गिरे एक विशाल पेड़ की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदला और मूसलाधार बारिश के साथ तेज अंधड़ चलने लगा। इसी दौरान हल्दूखाता निवासी 55 वर्षीय विक्रम उर्फ खटमल और किशनपुर निवासी 45 वर्षीय दलीप बारिश से बचने के लिए पास ही स्थित एक चाय की दुकान के समीप खड़े हो गए। तेज हवाओं के चलते पास ही स्थित एक विशाल पेड़ अचानक भरभराकर सीधे उनके ऊपर गिर पड़ा। पेड़ इतनी तेजी से गिरा कि दोनों को संभलने तक का अवसर नहीं मिला। विशाल पेड़ गिरते ही क्षेत्र में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने फौरन स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसआई शशि भूषण जोशी और एसआई राजा राम डोभाल के नेतृत्व में कलालघाटी पुलिस व एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद भारी तनों और डालियों को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक विक्रम दम तोड़ चुके थे। गंभीर रूप से घायल दलीप को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending
तक्षिंग और लाइमकिंग सीमा पर स्थिति सामान्य, सेना ने चीनी घुसपैठ की खबरों को किया खारिज
अनंत सिंह सरेंडर आदेश: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार पुलिस को दिया 4 महीने में चार्जशीट का निर्देश
श्रीनगर गढ़वाल में बारिश के बाद ठंड बढ़ी, रातभर हुई बूंदाबांदी से गिरा पारा
जशोधरपुर कोटद्वार हादसा: चाय की दुकान पर खड़े दो लोगों पर गिरा पेड़, पुलिस और SDRF ने चलाया रेस्क्यू
धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में दोगुना होगी बुनकरों की संख्या, 25 हजार परिवारों को मिलेगा स्वरोजगार
6 साल के लंबे इंतजार के बाद खुला भारत-चीन व्यापार 3 महीने में ठप,चीन की लेटलतीफी ने फेरा उम्मीदों पर पानी
अर्नब साइक्लोन और पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक: उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव: अगले महीने पिथौरागढ़ में राहुल तो पौड़ी में हुंकार भरेंगी प्रियंका
जशोधरपुर कोटद्वार हादसा: चाय की दुकान पर खड़े दो लोगों पर गिरा पेड़, पुलिस और SDRF ने चलाया रेस्क्यू
- by Admin
- Oct 30, 2026