नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां अहिल्यानगर जिले के वडगांव पान गांव में एक छह साल की बच्ची पर तेजाब से हमला किया गया है। इस घटना के बाद जहां लोगों में आक्रोश व्याप्त है, वहीं हर कोई स्तब्ध है। यह वारदात उस समय हुई जब बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर की है। बच्ची अपने स्कूल से घर की ओर जा रही थी, तभी बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रास्ते में रोक लिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने पहले उससे किसी पते के बारे में पूछने का बहाना किया और जैसे ही बच्ची रुकी, उसने उसके चेहरे पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। हमले के बाद बच्ची किसी तरह भागकर वापस अपने स्कूल पहुंची, जहां शिक्षकों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया और फिर लोणी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस मामले में संगमनेर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने लोणी-संगमनेर रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending
मुख्य सचिव का भवाली-अल्मोड़ा मार्ग दौरा: पर्वतीय क्षेत्र के पर्यटन विकास के लिए बाईपास के रणनीतिक महत्व पर चर्चा
हमले के बाद बच्ची स्कूल पहुंची
विशेषीकृत चिकित्सा मामलों में सहायता के लिए देहरादून और पिथौरागढ़ जिलों में नए फॉरेंसिक मेडिसिन और पैथोलॉजी विशेषज्ञ शामिल
बीकेटीसी के नए नियमों के अनुसार बदरीनाथ मंदिर परिसर के भीतर रील बनाने की अनुमति अब क्यों नहीं दी जाएगी
मसूरी आपदा तत्परता अभ्यास में SDRF टीमों द्वारा खाई से घायल नागरिकों को बचाने के दृश्यों का प्रदर्शन
राज्य मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तापमान विसंगतियों को ट्रैक किया, मैदानों में मंगलवार को दर्ज हुई रिकॉर्ड गर्मी
उत्तराखंड बिजली क्षेत्र के नेतृत्व में बदलाव का उद्देश्य सभी राज्य विभागों में दक्षता और जवाबदेही में सुधार करना