नई दिल्ली। राजस्थान से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां अलवर जिले के भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में आज सोमवार को एक कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग लग गयी। इस अग्निकाण्ड में कम से कम सात मजदूर जिंदा जल गए। दो और मजदूरों के कारखाने के अंदर फंसे होने की आशंका है। घटना के वक्त करीब 25 मजदूर मौजूद थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भिवाड़ी एसपी, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह और एडिशनल जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। एहतियात के तौर पर आसपास के कारखानों को खाली करा लिया गया और एक बड़ी आपदा को रोकने के लिए बिजली की आपूर्ति को भी बंद कर दिया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के दौरान तीन से चार जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे लोगों और मजदूरों में दहशत फैल गई। भिवाड़ी की एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सुमित्रा मिश्रा ने बताया कि पुलिस की पैट्रोलिंग गाड़ी ने फैक्ट्री में आग लगी देखी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने तुरंत आधा दर्जन फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर बुलाईं। दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। अब तक कारखाने से सात शव बरामद किए जा चुके हैं। ये मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले थे। अभी भी दो और लोगों के फंसे होने की संभावना है और तलाशी अभियान जारी है। फायर स्टेशन के प्रभारी राजू खान ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट नंबर जी-1, 118 पर मौजूद यह फैक्ट्री कई महीनों से बंद पड़ी थी। परिसर के अंदर बड़ी मात्रा में कार्डबोर्ड का स्टॉक रखा हुआ था। सोमवार तड़के करीब 10 बजे कारखाने के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया।
Trending
शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित
एआई आधारित अधिगम और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए उत्तराखंड का रोडमैप तैयार
सीएम धामी ने खटीमा में नया चैम्बर खोलकर कानूनी ढांचे को मजबूत किया
बार काउंसिल चुनाव में खराब मतपत्र पर फैसला केवल प्रभारी अधिकारी करेंगे
राजस्थान न्यूज: भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री में धमाके
2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदर्शनों से जमीन मजबूत करने की कोशिश
राजभवन कूच से उत्तराखंड में तेज हुई सियासी जंग
फायर ब्रिगेड की तत्परता से ऋषिकेश में बड़ा हादसा टला