देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 20 से 22 नवंबर तक उत्तराखंड के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने बताया कि इस महत्वपूर्ण प्रवास के दौरान डॉ. भागवत रुड़की में क्षेत्र और प्रांत के प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें और संवाद करेंगे। प्रांत कार्यवाह के अनुसार, इन बैठकों में मुख्य रूप से संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत वर्षभर संचालित कार्यक्रमों और सेवा गतिविधियों की गहन समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श होगा, जिससे भविष्य की कार्ययोजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से संघ के ‘पंच परिवर्तन’ सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, ‘स्व’ का बोध (स्वदेशी) और नागरिक कर्तव्य को धरातल पर उतारने पर विशेष जोर रहेगा। बैठकों में इन पांच आयामों के साथ-साथ देशव्यापी नशामुक्ति अभियान को जन-सहभागिता के माध्यम से आगे बढ़ाने की ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। सरसंघचालक के इस प्रवास का विशेष आकर्षण हरिद्वार स्थित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज का शताब्दी समारोह भी रहेगा। डॉ. भागवत इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होंगे। आध्यात्म, शिक्षा, संस्कार और समाज सुधार के क्षेत्र में गायत्री परिवार की रचनात्मक भूमिका को देखते हुए समारोह में उनकी उपस्थिति को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Trending
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में पत्रकारों को हिरासत में लेने के आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने दाखिल किया जवाब
होटल छापेमारी का वीडियो वायरल होने पर सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट का बयान आया सामने
ऋषिकेश में गूंजेंगे लोकगीत: आईडीपीएल मैदान में इगास महोत्सव की शाम सजाएंगे जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण
मोहन भागवत का तीन दिवसीय उत्तराखंड कार्यक्रम: रुड़की में बैठकें और हरिद्वार के शांतिकुंज समारोह में शिरकत
चक्रवाती तूफान 'अकवान' न्यूज: 20 नवंबर को लैंडफॉल के समय 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंचेगी हवा की रफ्तार
बलरामपुर हादसा अपडेट: उतरौला कोहरा दुर्घटना में मारे गए 5 युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
उत्तराखंड चुनाव से पहले महिलाओं पर धामी सरकार का बड़ा दांव, पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में चमके मेधावी, 36 को स्वर्ण पदक,14,857 विद्यार्थियों को मिली उपाधि
मोहन भागवत का तीन दिवसीय उत्तराखंड कार्यक्रम: रुड़की में बैठकें और हरिद्वार के शांतिकुंज समारोह में शिरकत
- by Admin
- Nov 19, 2026