श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस और एटीएस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस आतंकी साजिश के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी महकदीप कौर और उसके सहयोगी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंटों ने पहले महकदीप को अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर पैसों का लालच देकर रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश में शामिल किया। पुलिस और एटीएस की संयुक्त पूछताछ में महकदीप कौर ने बताया कि उसका पति ड्रग्स मामले में जेल में बंद है और उसका तलाक हो चुका है। इसी का फायदा उठाकर पाकिस्तान में बैठे 'शाह' और 'चाचा' नाम के दो हैंडलरों ने उससे संपर्क साधा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 'शाह' और 'चाचा' आईएसआई एजेंटों के कोड नेम हैं। राजस्थान पुलिस के एडीजीपी और एटीएस प्रमुख दिनेश एमएन ने बताया कि जांच में ऐसे पुख्ता सबूत मिले हैं, जिनसे पुष्टि होती है कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर 'शाह' ने ही दोनों आरोपियों को आईईडी (IED) मुहैया कराया था और धमाके के लिए स्थान भी चिह्नित किया था। गौरतलब है कि बीती 3 नवंबर को अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के समीप जोरदार धमाका हुआ था। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, उनके अंदर का सरिया बाहर निकल आया था और पटरी के क्लिप भी उखड़ गए थे। यह धमाका अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के गुजरने के कुछ ही देर बाद हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि साजिशकर्ताओं के निशाने पर अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन थी। घटना की सूचना मिलते ही श्रीगंगानगर के एसपी हरि शंकर ने मौके पर पहुंचकर अहम साक्ष्य जुटाए थे। एटीएस प्रमुख दिनेश एमएन ने यह भी खुलासा किया कि महकदीप और देवेंद्र इस वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में तीन बार आए थे। उनकी शुरुआती दो कोशिशें नाकाम रही थीं, लेकिन तीसरी बार में उन्होंने धमाका कर दिया। जांच एजेंसियों का मानना है कि आईएसआई अब जासूसी और आतंकी घटनाओं के लिए एक नया पैटर्न अपना रही है, जिसके तहत अकेली महिलाओं और युवतियों को प्रेम जाल और धन का प्रलोभन देकर मोहरा बनाया जा रहा है। इससे पूर्व गंगापुर सिटी से भी आईएसआई के जाल में फंसी बबीता नामक महिला को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य तार खंगाल रही है।
Trending
प्रकृति-पूजन को समर्पित छठ पर्व समाज में समरसता को करता है प्रगाढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः' के साथ सीएम धामी ने किया नारी शक्ति का वंदन, गिनाईं सरकार की योजनाएं
श्रीगंगानगर न्यूज: आतंकी नेटवर्क के अन्य तार खंगालने के लिए गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी
उत्तराखंड के पर्यटन में नया अध्याय: 'शीतकालीन यात्रा' से सालभर गुलजार रहेंगे पहाड़,सीएम धामी बोले-अब 12 महीने मिलेगा कारोबार और रोजगार
देहरादून में छठ महापर्व की तैयारियां पूरी, 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग तेज
जौलजीबी मेले से सीमांत पिथौरागढ़ को 102.72 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 25 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
रुद्रपुर हत्याकांड पर प्रशासन का 'बुलडोजर एक्शन': व्यापारी की हत्या के 7 आरोपियों के अवैध मकानों पर नगर निगम ने चस्पा किए 15 दिन के नोटिस
गौचर मेले से सीएम धामी का बड़ा ऐलान: सिमली महिला अस्पताल के उच्चीकरण के लिए केंद्र को भेजेंगे प्रस्ताव, जल्द बनेगी समिति
श्रीगंगानगर न्यूज: आतंकी नेटवर्क के अन्य तार खंगालने के लिए गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी
- by Admin
- Nov 15, 2026